फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ssp visited in city, wathced city situation

दिन में जिले को जाना, रात में समझी समस्याएं

Sun, 28 Mar 2021 01:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
ssp visited in city, wathced city situation
सिविल लाइन थाने को औचक निरीक्षण करते एसएसपी कलानिधि नैथानी साथ में एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत - फोटो : CITY OFFICE
नवागत एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जिले की समस्याएं और संसाधन समझने पर जोर दिया है। शनिवार दोपहर में उन्होंने अधिकारियों संग बैठक कर जिले को लेकर जानकारी ली। शाम को शहर में भ्रमण कर होली की तैयारियां देखीं और देर रात थानेदारों संग बैठक कर थाना वार समस्याओं और अपराध की स्थिति देखी। इस दौरान माना कि जिले के देहात क्षेत्र में पुलिस पोस्ट बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन

दोपहर में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे एसएसपी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस कार्यालय में अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी देहात शुभम पटेल, एसपी क्राइम राजेश श्रीवास्तव, एसपी यातायात सतीश चंद्र, एएसपी विकास कुमार सहित शहर के सीओ मौजूद रहे। उन्होंने होली को लेकर की गई तैयारियों, शहर व जिले की भौगोलिक स्थिति समझने के बाद निर्देश दिए कि शहर के हर थाने व चौकी पर होली को लेकर एक-एक क्यूआरटी टीम वाहन सहित तैनात की जाए।
विज्ञापन

साथ ही आज शाम से ही शहर में थाने वार पुलिस, पीएसी व आरएएफ के साथ गश्त शुरू की जाए। इसके बाद उन्होंने शाम को शहर का भ्रमण किया। इस दौरान पुराने व नए शहर में घूमकर उन्होंने शहर की भौगोलिक स्थिति को समझा। देर रात उन्होंने जिले के थानेदारों संग परिचयात्मक बैठक कर अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए उनके थाने की क्षेत्रवार समस्याएं, वहां के अपराध, अपराधियों और मौजूदा स्थिति की जानकारी की। साथ ही होली को सकुशल निपटाने में जुट जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने माना कि जिले का देहात क्षेत्रफल जिस अनुपात में काफी बड़ा है। उस अनुसार देहात में फोर्स भी कम है और पुलिस पोस्ट भी कम हैं। इसमें उन्होंने सुधार की जरूरत समझी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed