{"_id":"570d5baa4f1c1b18124a6c12","slug":"sp-leader-accused-of-rs-6-lakh-extract","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता पर 6 लाख रुपये ऐंठने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता पर 6 लाख रुपये ऐंठने का आरोप
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
महानगर के एक सपा नेता पर एक बेरोजगार युवक से लेखपाल पद पर भरती कराने के नाम पर 6 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगा है।
मानिक चौक कालिया गली निवासी पीड़ित हिमांशु गुप्ता का कहना है कि उसने लेखपाल पद पर भरती के लिए ऑनलाइन फार्म भरा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात आतिशबाजान निवासी एक व्यक्ति से हुई और उसने खुद को सपा का नेता बताते हुए सरसैयद नगर के एक सपा नेता का जिक्र किया। बताया कि उनकी शासन में पकड़ है और वह नौकरी लगवा सकते हैं।
सरसैयद नगर के नेता से मुलाकात कराने के नाम पर आतिशबाजान निवासी व्यक्ति ने 25 हजार रुपये लिए। सरसैयद नगर निवासी सपा नेता ने खुद को पार्टी का प्रवक्ता बताया और 9 लाख रुपये में नौकरी लगवाना तय करते हुए 12 अगस्त को 6 लाख रुपया एडवांस में अपने घर बुलाकर पत्नी के सामने लिया। इसके बाद एक सितंबर को वह युवक को अपने साथ अपनी गाड़ी से लखनऊ ले गया। गाड़ी में युवक ने 5 हजार का डीजल व 10 हजार रुपये होटल में खर्च किए।
वहां पहुंचने पर पता चला कि सपा प्रवक्ता तो राजेंद्र चौधरी हैं, जो खुद लखनऊ में ही बैठते हैं। सरसैयद नगर निवासी व्यक्ति ने झूठ बोला है। इस पर यहां वापस आने के बाद उसने रुपये मांगना शुरू किया तो उसने धमकियां देना शुरू कर दिया। एसपीआरए ने शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। वहीं महानगर महामंत्री दिनेश यादव ने इस मामले में आला अधिकारियों को शिकायत करने के साथ लखनऊ में भी उक्त नेता की शिकायत कर दी है।