फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP fielded family members and relatives of leaders in by-elections

Aligarh: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र ने सपा पर साधा निशान, बोले उपचुनाव में उतारे परिजन-रिश्तेदार

Thu, 10 Oct 2024 05:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 10 Oct 2024 05:31 AM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विधानसभा उपचुनाव को लेकर सपा पर जमकर निशाना साधा। वह बोले विधानसभा के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने अभी छह सीटें घोषित की हैं। इनमें से पांच सीटों पर अपने परिजन और नेताओं के रिश्तेदारों को ही टिकट दिया है।

विज्ञापन
SP fielded family members and relatives of leaders in by-elections
पिसावा नगर पंचायत में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद - फोटो : संवाद

विस्तार

खैर उपचुनाव को लेकर 9 अक्टूबर को भाजपा ने पिसावा में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किया। इसमें पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि विधानसभा के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने अभी छह सीटें घोषित की हैं। इनमें से पांच सीटों पर अपने परिजन और नेताओं के रिश्तेदारों को ही टिकट दिया है।

विज्ञापन


सपा और कांग्रेस में सबको पता है कि कल दोनों ही परिवार (गांधी व मुलायम) का कोई वारिस ही उन पार्टियों का मुखिया होगा। भाजपा में किसी को नहीं पता कि कल कौन प्रदेश या राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा। भाजपा में कोई नहीं जानता कि कल कौन प्रदेश अथवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा। भाजपा आम कार्यकर्ता को आगे बढ़ाती है। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस के नेगेटिव एजेंडे से सावधान रहे।
विज्ञापन


हमारी सरकार पिछड़ों का हर क्षेत्र में आरक्षण देने का कार्य कर रही है। सांसद सतीश गौतम ने पिसावा व टप्पल क्षेत्र के जाट बाहुल्य होने के बाद भी अपनी जीत होने पर सभी का आभार व्यक्त किया। हाथरस सांसद अनूप प्रधान ने खैर में जब तक कोई विधायक नहीं चुना जाता है तब तक क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं का समाधान व सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जनता के आशीर्वाद से देश व राज्यों में भाजपा की सरकारें पुन: बन रही हैं। यह प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है। उमेश कुमारी,सत्या सिंह,सुनील पाण्डेय, रामसखी कठेरिया,चंडौस ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ठा. रेशमपाल सिंह,पिसावा चेयरमैन अनीता शर्मा, चंडौस चेयरमैन डॉ. डीएस भारती, राजबाबू शर्मा, ब्लाॅक प्रमुख पूजा दिवाकर मौजूद रहे।

खैर में भाजपा प्रत्याशी को जिताएं कार्यकर्ता : दुर्विजय

ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उप चुनाव में कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी को जिताने का काम करें। सांसद सतीश गौतम और हाथरस सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि पार्टी ने उन्हें नीचे से उठाकर ऊपर बिठाने का काम किया है।

इन्होंने किया संबोधित
मांट विधायक राजेश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, एमएलसी डाॅ. मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला, महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी, महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा।

खाने के पैकेट के लिए हुई छीना-झपटी
सम्मेलन के बाद मौजूद लोगों में खाने के पैकेट के लिए छीना-झपटी मच गई। एक साथ लोग खाने का पैकेट लेने के लिए टूट पड़े। इस पर खाने का पैकेट बांट रहे लोगों के पास से वह पैकेट छीनने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed