फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP BJP face to face in graveyard dispute, uproar, camped at police station for hours

कब्रिस्तान विवाद में सपा भाजपा आमने सामने, धक्कामुक्की-हंगामा, घंटों थाने पर डेरा

Sun, 08 Aug 2021 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
SP BJP face to face in graveyard dispute, uproar, camped at police station for hours
स्वर्णजयंती नगर स्थित कदीमी कब्रिस्तान पर तैनात पुलिस और पीएसी के जवान । अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
स्वर्णजयंती नगर इलाके में गोविला गैस एजेंसी वाली गली में शुक्रवार देर रात कदीमी कब्रिस्तान की दीवार गिराने को लेकर हुआ विवाद शनिवार को और बढ़ गया। सुबह मुस्लिम पक्ष इस दीवार को तुरंत बनवाने तो हिंदू पक्ष इस जमीन को उसके असली मालिक को सौंपने को लेकर आमने सामने आ गए।
विज्ञापन

मुस्लिम पक्ष से सपा और हिंदू पक्ष से भाजपा नेता इस मामले में पैरोकारी में पहुंच गए। इस दौरान भाजपा व सपा नेताओं में जमकर धक्का मुक्की व खींचतान तक हो गई। किसी तरह पुलिस ने बीचबचाव कर हंगामा शांत कराया।
विज्ञापन

बाद में थाने ले जाकर दोनों पक्षों की वार्ता के बाद 23 अगस्त तक यथास्थिति रखना तय किया गया है। किशनपुर निवासी बॉबी और उसका भतीजा जीतू इस पर स्वामित्व का दावा कर रहे हैं। दूसरा पक्ष इसे कई दशक पुराना कब्रिस्तान बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात को जल निगम का हवाला देकर कुछ लोगों ने यहां की दीवार तोड़ दी थी। शनिवार सुबह जब दीवार दोबारा बनने लगी तो हिंदू पक्ष ने भाजपा नेताओं को बुला लिया। इसके बाद शाम तक तनाव बना रहा। मौकेपर क्वार्सी, महुआखेड़ा और गांधीपार्क थाने की पुलिस पहुंच गई।
आरएएफ को भी बुला लिया गया। गुस्साए भाजपा नेताओं ने ऐलान कर दिया कि किसी भी कीमत पर कब्रिस्तान नहीं बनने दिया जाएगा, क्योंकि इस जमीन का स्वामित्व हिंदू पक्ष के पास है। प्रशासन वर्षों बाद भी इस जमीन के स्वामित्व पर कोई सटीक बात नहीं कर सका है। हर बार विवाद होने पर गोलमोल जवाब देकर बात को टाल दिया जाता है।
शनिवार सुबह जब कुछ लोग वहां टूटी हुई दीवार बनाने पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। मौकेपर भाजपा नेता डा.निशित शर्मा, स्थानीय पार्षद विजय कुमार आ गए। दूसरे पक्ष से सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इस्हाक दलबल केसाथ आ गए। नेताओं ने बातचीत कर मामला सुलझाने के लिए पास केअपार्टमेंट में बैठक बुलाई।
बैठक में कोई फैसला होता इससे पहले ही निशित शर्मा और अज्जू के बीच कहासुनी हाथापाई और धक्का मुक्की हो गई। इस पर मौकेपर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को थाम कर थाने भेज दिया। नेताओं की भीड़ थाने पहुंच गई, लेकिन कब्रिस्तान के पक्ष में तीन दर्जन से अधिक लोग डटे रहे।
ये देख कर पुलिस भी डटी रही। कुछ देर के लिए वहां से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। थाने में कई घंटे तक चली वार्ता के बाद पूरे मामले को 23 अगस्त तक यथास्थिति के लिए टाल दिया गया। इस दौरान थाने में विधायक कोल अनिल पाराशर, एडीएम सिटी, एसपी सिटी, एसीएम, पूर्व विधायक जमीरउल्लाह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी, पार्षद पुष्पेंद्र जादौन, पार्षद अफजाल हमीद, ख्वाजा जिबरान, एसीएम, सीओ तृतीय, नगर निगम टीम आदि वार्ता में मौजूद रहे।
पुराना है विवाद, फिर विधायक निधि से कैसे बनी बाउंड्री
गोविला गैस एजेंसी वाली गली में कदीमी कब्रिस्तान की जमीन को लेकर कई साल से विवाद है। मुस्लिम पक्ष इस जगह पर कब्रिस्तान का दावा करते हैं। पूर्व कोल विधायक जमीरउल्लाह ने अपनी विधायक निधि से इसकी बाउंड्रीवाल बनवाई थी।
इधर, किशनपुर निवासी बॉबी और उसका भतीजा जीतू इस पर अपना दावा करते हैं। तहसील स्तर की जांच में यह एडीए की जमीन बताई जा रही है। अभी तक प्रशासन ये स्पष्ट नहीं कर पाया कि जमीन किसकी है..? या किसका कितना हिस्सा है। इसलिए ये विवाद निपट नहीं रहा है। ऐसे में सवाल है कि फिर निधि से बाउंड्री कैसे बन गई।
किसी कीमत पर अवैध कब्रिस्तान नहीं बनने देंगे : भाजपा
भाजपाइयों ने एलान किया है कि किसी भी कीमत पर किसी अन्य की जमीन पर कब्रिस्तान नहीं बनने दिया जाएगा। खबर मिलते ही जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष डा. विवेेक सारस्वत, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी, नगर निगम के उपसभापति डा. मुकेश शर्मा, पार्षद पुष्पेंद्र जादौन, डा. निशित शर्मा, संजय पंडित, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय मौकेपर आ गए।
सभी ने एक स्वर में कहा कि कब्रिस्तान का निर्माण अवैध तरीके से हुआ है। किसी अन्य की जमीन पर अवैध कब्जा करने व विधायक निधि का दुरुपयोग करने वालों पर एफआइआर दर्ज होनी चाहिए। कब्रिस्तान बताई जा रही जगह को उसके असली मालिकों को सौंपने की भी मांग की। इस दौरान भाजपाइयों की अधिकारियों से जमकर नोंकझोंक भी हुई।
कब्रिस्तान नहीं बनने देंगे : हिंदू जागरण मंच
हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री पुष्पेंद्र सिंह जादौन, भूमि संरक्षण प्रांत सह प्रमुख अमित राजा, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, जिला मंत्री युवा सनी कुमार, महानगर अध्यक्ष युवा अमर कुमार अन्य कार्यकर्ताओं के साथ वहां मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि हिंदू जागरण मंच जनता के साथ है और प्रशासन द्वारा जब तक उचित निर्णय नहीं हो जाता, उनके साथ है। किसी भी कीमत पर हिंदू क्षेत्र में कब्रिस्तान नहीं बनने दिया जाएगा।
कब्जा किया तो जाएंगे जेल : शकुंतला
मौके पर पहुंची पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने कहा है कि वहां पूर्व में कोई कब्रिस्तान कभी नहीं रहा है। वहां की कुछ जमीन नगर निगम की और बाकी हिस्सा एक हिंदू पक्ष का है। सपा शासन में साजिश के तहत विधायक निधि से वहां पर पैसा लगाकर उसको कब्रिस्तान बनाया गया। इसमें मुस्लिम समुदाय के लेखपाल की भूमिका संदिग्ध हैे। आज फिर उसी लेखपाल की साजिश के तहत हंगामा हुआ। जिसने भी कब्जा करने की कोशिश की, उसका जेल जाना तय है।
बाद में पहुंचा सपा का दूसरा जत्था, जमकर हुज्जत
जब दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद अधिकारियों ने 23 अगस्त तक यथास्थिति रखना तय कर दिया और दोनों पक्ष जाने लगे तब सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, महानगर महासचिव मनोज यादव दलबल के साथ पहुंचे। उन्होंने भी काफी देर तक अधिकारियों से इस बात को लेकर हुज्जत की कि वहां बाउंड्री अभी क्यों नहीं बनने दी जा रही। बाद में अधिकारियों के समझाने पर काफी देर बाद वे वहां से गए।

रात में पकड़ा युवक मुचलके पर छोड़ा
रात जब बाउंड्री तोड़े जाने के बाद हंगामा चल रहा था। तभी वहां एक युवक अपनी पत्नी के साथ किसी काम से निकल रहा था। वह विवाद हंगामा होते देख वहां रुक गया और उसने यह कहकर शोर मचा दिया कि बाउंड्री सही तोड़ी गई है। इसलिए उस युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया था। सुबह थाने पर घंटों तक चली वार्ता के बीच उस युवक का जिक्र भी आया, जिसे बाद में शांति भंग में पाबंद कर मुचलके पर छोड़ा गया।

स्वर्णजयंती नगर स्थित कदीमी कब्रिस्तान की बन रही दीवार का बन्द कराने के लिए एडीएम सिटी राकेश कुम?

स्वर्णजयंती नगर स्थित कदीमी कब्रिस्तान की बन रही दीवार का बन्द कराने के लिए एडीएम सिटी राकेश कुम?- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed