{"_id":"6a67ccbd19c8db4e7104ebe3","slug":"sonu-and-mohini-topped-the-1600-meter-race-aligarh-news-c-426-1-atl1001-331-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 1600 मीटर दौड़ में सोनू और मोहिनी रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 1600 मीटर दौड़ में सोनू और मोहिनी रहे अव्वल
Tue, 28 Jul 2026 02:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का सोमवार को समापन हो गया। 1600 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में सोनू और बालिका वर्ग में मोहिनी विजेता रहे।
800 मीटर की दौड़ में भी सोनू ने पहला स्थान प्राप्त किया। कैलाश दूसरे और रामकुमार तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर की दौड़ में अरमान प्रथम जबकि लंबी कूद में अरमान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
सब-जूनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में समर्थ विजेता रहे। अतिथि विशाल जैन, सेवानिवृत्त सैनिक सोनपाल सिंह और नवाब सिंह एडवोकेट ने विजेताओं को सम्मानित किया। कमांडो प्रमोद कुमार, संजय सोलंकी, गजेंद्र सिंह फौजी, नरेंद्र कुमार, मनीष वार्ष्णेय, प्रशांत वार्ष्णेय, डॉ. अनेक पाल सिंह, राजेश कुमार, सुनील वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।