फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Son killed father with knives in a dispute

Aligarh News: पिता को खाने में दिया जहर, फिर बाथरूम में ले जाकर बेटे ने चाकू से गोदकर की हत्या, यह है मामला

Fri, 21 Apr 2023 11:08 AM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 21 Apr 2023 11:08 AM IST
सार

पिता पुत्र के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई । गुस्से में बेटे ने पहले पिता को किसी खाने की चीज में जहर दे दिया। इसके बाद बाथरूम में ले जाकर चाकू से गोदकर हत्या कर डाली।

विज्ञापन
Son killed father with knives in a dispute
पिता की चाकू से गोदकर हत्या

विस्तार

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग में शुक्रवार तड़के एक बेटे ने अपने पिता को चाकू से गोदकर मार डाला। इस बीच बेटे ने स्टेशन पर जीआरपी थाने पहुंचकर बताया कि उसके पिता के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। जिस पर जीआरपी मौके पर पहुंची तो बाथरूम में रक्तरंजित शव पड़ा मिला। पास में ही शराब की खाली बोतल पड़ी मिली। 

विज्ञापन


पुलिस ने बेटे से कड़ी पूछताछ की तो उसने हत्या करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। रेलवे स्टेशन पर हत्या की खबर पर एसपी जीआरपी मोहम्मद मुस्ताक आदि रेलवे स्टेशन मौके पर पहुंच गए। आरोपी बेटे से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटे हुए हैं। एटा जनपद के रहने वाले 55 वर्षीय महेंद्र पाल सिंह बेटे अनुराग उर्फ जॉनी के साथ पानीपत (हरियाणा) में मेहनत मजदूरी करते थे। दोनों पिता-पुत्र पानीपत से अलीगढ़ स्टेशन पहुंचे। जहां पहले दोनों ने मिलकर शराब पी। 
विज्ञापन


इसी बीच पिता पुत्र के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई । गुस्से में बेटे ने पहले पिता को किसी खाने की चीज में जहर दे दिया। इसके बाद बाथरूम में ले जाकर चाकू से गोदकर हत्या कर डाली। हत्या करने के बाद बेटा अनुराग करीब दो बजे स्टेशन पर जीआरपी थाने पहुंचा। बताया कि उसके पिता के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। जीआरपी मौके पर पहुंची तो बाथरूम में पिता महेंद्र पाल सिंह का शव रक्तरंजित पड़ा हुआ था। पास में ही हरियाणा ब्रांड की एक शराब की खाली बोतल भी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अनुराग से कड़ी पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। रेलवे स्टेशन पर हत्या की घटना के बाद अफसरों में खलबली मच गई। रेलवे के स्थानीय अफसरों के अलावा एसपी आगरा जीआरपी मोहम्मद मुस्ताक अलीगढ़ स्टेशन पर आ गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली आरोपी बेटे से पूछताछ की। उधर सूचना पर एटा से पर जाएगी अलीगढ़ आ गए हैं। जीआरपी द्वारा पोस्टमार्टम आदि की औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed