फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Somewhere the entire settlement is missing, somewhere hundred percent of the population is the voter.

कहीं पूरी बस्ती ही गायब तो कहीं सौ फीसदी आबादी वोटर

Sun, 06 Nov 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the entire settlement is missing, somewhere hundred percent of the population is the voter.
नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच वोट बढ़वाने का काम जारी है। अभी दो दिन शेष हैं। मगर इस काम को लेकर सिस्टम पर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। आलम ये है कि कहीं पूरी बस्ती की मतदाता सूची से गायब है तो कहीं सौ फीसदी आबादी ही वोटर बना दी गई है। सौ फीसदी आबादी को लेकर खुद भाजपा के ही एक पार्षद ने सवाल खड़ा किया है। हालांकि सिस्टम से जुड़े अधिकारियों का दावा है कि अभी इसमें सुधार का काम चल रहा है। जल्द इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसे लेकर जब शिकायतों पर गौर किया गया तो सबसे पहले क्वार्सी बाईपास की इंजीनियर कॉलोनी का जिक्र सामने आया। यहां के लोग बताते हैं कि जो अभी तक वोटर लिस्ट निकाय के चुनाव के लिए तैयार की गई है। उसमें बहुतायत में मुस्लिम आबादी के वोटर शामिल हैं। अगर इस इलाके की आबादी पर गौर करें तो इंजीनियर कॉलोनी से सटे गांव क्वार्सी में जरूर चंद मुस्लिम परिवार रहते होंगे।
विज्ञापन

ऐसे में सूची में बहुतायत मुस्लिम वोटर कैसे हो गए। ये अपने आप में सवाल है। इसकी शिकायत बूथ स्तर पर बीएलओ सुनने को तैयार नहीं हैं। इसी तरह क्वार्सी बाईपास के कुलदीप विहार पर गौर किया गया तो वहां कृष्णा होम्स वाले रोड की पूरी आबादी पिछले करीब 4 बार से देवी नगला की प्रधानी में वोट कर रही है। मगर इस बार निकाय चुनाव में आते ही यह पूरी आबादी वोटर लिस्ट से गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम से कम 500 वोटर इस इलाके में हैं। शुक्रवार कुछ लोगों ने यहां की वोटर लिस्ट निकलवाकर उस पर अध्ययन शुरू किया तो खुद को गायब देख हैरान रह गए। इसे लेकर शनिवार को सभी लोग एकत्रित होकर बूथ पर बीएलओ से मिले। मगर वहां कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। इस इलाके में अभी तक न तो कोई बीएलओ वोट बढ़वाने के लिए आया और न सत्यापन के लिए आया।
इधर, भाजपा पार्षद दल वरिष्ठ पार्षद मुकेश शर्मा ने एक मुद्दा उठाया है। जिसमें उन्होंने कई इलाकों का उदाहरण देते हुए कहा है कि जिस इलाके में आबादी 11 हजार के आसपास है, वहां वोटर संख्या 10 हजार कैसे हो गई। यह कतई संभव नहीं है। उन्होंने इस तरह का मुद्दा निगम अधिकारियों के समक्ष रखा है। जिसमें सौ फीसदी के आसपास आबादी को वोटर बनाने पर सवाल खड़ा किया है।

उनका कहना है कि इस शिकायत को नगर निगम में कोई सुनने को तैयार नहीं है, जबकि नगर निगम ही इस समस्या का निस्तारण करने का दावा कर रहा है। इस विषय में जब एडीएम प्रशासन डीपी पाल से बात हुई तो इतना ही कहते हैं कि अभी वोटर लिस्ट पर काम जारी है। उसमें संशोधन, नाम बढ़ाने, घटने का काम जारी है। हर समस्या का समाधान किया जा रहा है। जो शिकायतें आ रही हैं, उनका निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed