Aligarh News: दरोगा और सैनिक हुए गुत्थम-गुत्था, करीब 20 मीटर तक हुई भागदौड़-मारपीट, ग्रामीणों ने किया हंगामा
अनिल कुमार और अजीत कुमार भारतीय सेना में हैं और अवकाश पर अपने घर आए हुए हैं। दोनों भाई घंटाघर स्थित कस्बा पुलिस चौकी में गए। सैनिकों ने दूसरे पक्ष से रुपये लेकर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इसी पर इनके बीच कहासुनी हो गई, बात मारपीट तक पहुंच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक माह पहले हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई का पता करने पहुंचे दो सैनिक भाइयों की 30 अगस्त को पुलिस चौकी पर तैनात दो दरोगाओं से कहासुनी हो गई। इस दौरान एक भाई की पत्नी वीडियो बनाने लगी तो एक दरोगा ने मोबाइल फोन छीन लिया, इस पर दरोगा और सैनिक भिड़ गए। पुलिस चौकी से लेकर बाहर स्थित सब्जी मंडी में 20 मीटर तक भागदौड़, गुत्थमगुत्था और मारपीट होती रही। सूचना पर इंस्पेक्टर अतरौली फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया है। इन्हें हिरासत में लिए जाने की सूचना पर ग्रामीण भी थाने पर पहुंच गए और हंगामा किया। सीओ ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने दोनों दरोगा का मेडिकल परीक्षण कराया है।
घटना 30 अगस्त को दिन में करीब तीन बजे की है। कस्बे के मोहल्ला नगाइचपाड़ा निवासी अनिल कुमार और अजीत कुमार भारतीय सेना में हैं और अवकाश पर अपने घर आए हुए हैं। दोनों भाई शनिवार दोपहर को बाजार में खरीदारी करने गए थे, उनकी पत्नी भी साथ थीं। सैनिकों के परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार बाजार में दोनों भाइयों को उनके परिचित हरेंद्र और जीतू निवासी मोहल्ला ऊंचान मिल गए। इन्होंने उन्हें बताया कि उनके साथ हुई मारपीट की घटना में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
इसकी जानकारी करने दोनों भाई घंटाघर स्थित कस्बा पुलिस चौकी में चले गए। यह चौकी इंचार्ज संदीप वर्मा से बात कर रहे थे, इसी बीच दरोगा सत्यप्रकाश तोमर भी वहां पहुंच गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभी जांच चल रही है। सैनिकों ने दूसरे पक्ष से रुपये लेकर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इसी पर इनके बीच कहासुनी हो गई, बात मारपीट तक पहुंच गई।
चौकी से इंस्पेक्टर भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अनिल को पकड़ कर थाने पहुंचा दिया। अजीत उस समय तो मौके से भाग गया, लेकिन कुछ देर बाद वह भाई की जानकारी करने पहुंचा तो उसे भी पुलिस ने पकड़ लिया और घसीटते हुए चौकी के अंदर ले गई। उसकी पत्नी भी पीछे-पीछे पहुंच गई और पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हुई। पुलिस ने अनिल को भी थाने भेज दिया। इस बीच काफी संख्या में लोग थाने पर पहुंच गए। सैनिकों की पिटाई और अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

दोनों भाई मारपीट के एक मुकदमे में सिफारिश करने पहुंचे थे, चौकी इंचार्ज ने बताया कि इस मामले की जांच दूसरे दरोगा के पास है और वह थाने में हैं। इसी बीच वह भी पहुंच गए। दरोगाओं के साथ मारपीट की गई। उनका मेडिकल परीक्षण कराया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। -राजीव द्विवेदी, सीओ अतरौली