फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Smart lights illuminate the city on College Road

अतरौली: कॉलेज रोड पर स्मार्ट लाइट से जगमगाया शहर

Mon, 01 Jun 2026 02:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Smart lights illuminate the city on College Road
नगर पालिका परिषद अतरौली द्वारा शहर की सुंदरता बढ़ाने और रात में सुरक्षित आवागमन के लिए कॉलेज रोड पर 70 स्मार्ट एलईडी लाइटें लगवाई गई हैं। दूधिया रोशनी वाली लाइटों से शहर में घुसते ही कॉलेज रोड पर सुंदरता की छटा देखते ही बनती है।
विज्ञापन




अन्य जगहों पर लाइटें लगाने के लिए करीब चार करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन को भेज दी है। जिसमें लाइटिंग और कुछ सड़कों के निर्माण शामिल हैं। उम्मीद है कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना या उपवन योजना के तहत जल्द ही इसे मंजूरी मिल जाएगी। फिलहाल कॉलेज रोड पर शाम ढलते ही युवाओं की चहल-पहल बढ़ जाती है। लोग सेल्फी लेते और वीडियो बनाते दिखते हैं।
विज्ञापन


यदि शासन से डीपीआर पास हो जाती है तो कॉलेज रोड की तर्ज पर शहर की सभी मुख्य सड़कों के दोनों ओर स्मार्ट लाइटें लगाई जाएंगी। छर्रा-पाली रोड, रामघाट-कल्याण मार्ग, राठी चौराहा, कटरा, खत्रीपाड़ा, नगाइचपाड़ा, ब्रह्मनपुरी, खेरापतान आदि प्रमुख मार्ग जगमग होंगे। इससे न सिर्फ शहर की सुंदरता बढ़ेगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, परमजीत सिंह आदि ने नगर पालिका के इस प्रयास की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- हमारा लक्ष्य अतरौली को स्मार्ट और सुंदर शहर बनाना है। कॉलेज रोड पायलट प्रोजेक्ट था, जो सफल रहा। लोग रात में परिवार के साथ टहलने निकल रहे हैं, व्यापारी व आमजन सभी खुश हैं। अब पूरे शहर को कॉलेज रोड की तर्ज पर रोशन किया जाएगा। - वीरेंद्र सिंह लोधी, चेयरमैन




- ये स्मार्ट एलईडी लाइटें ऑटो ऑन-ऑफ सिस्टम से लैस हैं। चार करोड़ की डीपीआर शासन में प्रस्तावित है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। हमारा प्रयास है कि दीपावली से पहले शहर की सभी सड़कें दूधिया रोशनी से जगमगा उठें। - अमिता वरुण, अधिशासी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed