फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Slotter houses may start soon in the district, permission sought

जिले में जल्द शुरू हो सकते हैं स्लॉटर हाउस, मांगी अनुमति

Fri, 08 May 2020 08:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Slotter houses may start soon in the district, permission sought
रमजान के दौरान मीट की डिमांड को देखते हुए प्रशासन जल्द ही स्लॉटर हाउस शुरू करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। दो स्लॉटर हाउस स्वामियों ने भी अनुमति मांगी है। डीएम ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों से इस मामले में रिपोर्ट तलब कर ली है।
विज्ञापन

रमजान के माह में मीट की डिमांड हर साल बढ़ जाती है। लेकिन इस बार कोरोना के प्रकोप के चलते मीट की दुकानें न खुलने से मुस्लिम समाज के लोगों में हताशा का माहौल है। पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने भी यह मुद्दा जिलाधिकारी के समक्ष रखा था। इधर शासन स्तर से विभिन्न उद्योगों के साथ स्लॉटर हाउस खोले जाने को हरी झंडी दिखाने के बाद जिले के आठ में से दो स्लॉटर हाउस स्वामियों ने प्रशासन से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

सीवीओ एवं पॉल्यूशन नियंत्रण अधिकारी की रिपोर्ट तय करेगी भविष्य
स्लॉटर हाउस खुलने का भविष्य मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं क्षेत्रीय पॉल्यूशन नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी की रिपोर्ट तय करेगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. घनश्याम सिंह ने बताया कि निरीक्षण कर देखा जाएगा कि स्लाटर हाउस स्वामी स्लॉटरिंग के लिए पशुओं का इंतजाम कहां से करेगा। आमतौर पर स्लॉटरिंग के लिए पशु मथुरा, बदांयु, हाथरस, एटा, कासगंज एवं नोएडा से आते हैं। इनके ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था, पशुओं का स्वास्थ्य आदि बिंदुओं पर राजकीय पशु चिकित्सालय में तैनात अभिहित अधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी रिपोर्ट देंगे। इन सभी मानकों पर स्लॉटर हाउस को सात दिन के लिए खोले जाने की अनुमति होगी। इसके बाद अधिकारी दोबारा परीक्षण करेंगे। यदि रिपोर्ट पॉजीटिव आई तो आगे भी संचालन होता रहेगा, अन्यथा की स्थिति में संचालन बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की गाइड लाइन के अनुसार यह देखा जाएगा कि कितने कर्मचारी स्लॉटर हाउस में काम करेंगे और पशुओं को लाने ले जाने की व्यवस्था क्या रहेगी। पशु पैठ बंद हैं। ऐसे में वधशाला स्वामी पशुओं की व्यवस्था कैसे करेगा? एक्सपोर्ट करेगा अथवा नहीं? इसके अलावा हाइडेंट प्वाइंट, ट्रीटमेंट प्लांट आदि व्यवस्था देखी जाएगी।

रामगोपाल, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
स्लॉटर हाउस खोलने पर विचार हो रहा है। पशुपालन, नगर निगम एवं क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। इनकी रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि स्लॉटर हाउस खुलेंगे, अथवा नहीं।
चंद्रभूषण सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed