फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SIT will investigate in Aligarh Muslim University student community clashed

एक्सक्लूसिव: एएमयू में भाजपाइयों को पीटने की जांच का जिम्मा एसआईटी को, आज हो सकता है गठन

Tue, 05 Mar 2019 09:20 AM IST
शाहरुख खान अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Mar 2019 09:20 AM IST
सार

घटनाक्रम एक नजर में
12 फरवरी को हुए था एएमयू सर्किल पर यह बवाल
12 फरवरी की शाम से ही एएमयू छात्र धरने पर बैठे
19 फरवरी की रात को छात्रों का धरना खत्म हुआ है
01 आरोपी पूरे मामले में जेल गया, जमानत भी मिली

विज्ञापन
SIT will investigate in Aligarh Muslim University student community clashed
फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में 12 फरवरी को सांसद असदुद्दीन ओवैसी के दौरे के विरोध को लेकर हुए बवाल के दौरान भाजपाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने से लेकर पूरे घटनाक्रम की जांच का जिम्मा (विवेचना) अब मंडल स्तरीय एसआईटी (विशेष जांच दल) को सौंपा जाएगा। 
विज्ञापन


इस संबंध में प्रमुख सचिव गृह के स्तर से डीआईजी को आदेश जारी कर दिए गए हैं और डीआईजी द्वारा मंगलवार को एसआईटी गठन की औपचारिकता पूरी की जा सकती है। 

खास बात है कि इस एसआईटी में अलीगढ़ जनपद से बाहर मंडल के अन्य तीनों जिलों में से किसी भी जिले से अधिकारी/कर्मियों को शामिल किया जा सकता है। 

एएमयू में ओवैसी के विरोध के दिन एक हिंदू छात्र संग मारपीट की शिकायत करने पहुंचे भाजपा के बरौली विधायक पौत्र व एएमयू छात्र ठा. अजय सिंह रजिस्ट्रार कार्यालय पर धरने पर बैठ गए थे। जहां उनके विरोध में एएमयू के दूसरे छात्रों का गुट आ गया था। 
विज्ञापन

इस दौरान हुई खींचतान, हुज्जत की खबर पर जब भाजपा जिला प्रवक्ता डॉ. निशित व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी आदि पहुंचे तो एएमयू छात्र हमलावर हो गए और अजय सिंह, निशित व मुकेश और उनके साथियों को दौड़ाकर पीटा गया था। इस दौरान फायरिंग तक हुई थी। 

इस मामले में अब तक चार मुकदमे सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराए गए हैं, जिनमें एक मुकदमा भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश की ओर से, दूसरा अजय व निशित पर हमले का मुकदमा निशित की ओर से, तीसरा मुकदमा एएमयू सुरक्षाकर्मी की ओर से और चौथा मुकदमा दिल्ली से आई चैनल की कर्मचारी की ओर से दर्ज कराया गया था। 

इसके अलावा दोनों पक्षों से कई तहरीरें थाने पहुंची थीं। जिनमें छात्रसंघ सचिव हुजैफा आमिर रशादी सहित कई अन्य तहरीरें शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में भाजपा विधायक ठा. दलवीर सिंह की ओर से लगातार शासन में बात रखी जा रही थी। 

पुलिस स्तर से ठोस जांच कार्रवाई न किए जाने की बात पिछले दिनों प्रमुख सचिव गृह को बताई गई। इस पर प्रमुख सचिव गृह ने दो दिन पहले मामले में एसआईटी गठन के आदेश दिए हैं।

प्रमुख सचिव गृह द्वारा एएएमयू मामले में एसआईटी गठित कर जांच कराने का आदेश प्राप्त हो गया है। यह एसआईटी में एक सीओ के पर्यवेक्षण में जांच करेगी और जांच टीम में एक इंस्पेक्टर, चार सब इंस्पेक्टर और जरूरत भर के लिए सिपाही शामिल किए जाएंगे। मंगलवार को एसआईटी गठन कर सभी मुकदमों, तहरीरों व पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू करा दी जाएगी।
- डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी 

एएमयू बवाल मामले में एसएसपी से मिले मुकेश
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह रविवार को एसएसपी से उनके कार्यालय में मिले। जिलाध्यक्ष की बातचीत 12 तारीख को एएमयू में हुए बवाल मामले पर केंद्रित रही। उन्होंने एसएसपी से पूछा है कि उन पर जिन लोगों ने हमला किया था, उनके खिलाफ  अब तक क्या कार्रवाई हुई है।

मुकेश सिंह ने बताया कि एसएसपी ने जल्दी ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। उनका कहना है कि पूरे मामले की  जांच एसआईटी कमेटी को सौंपी जा रही है। मुकेश सिंह इस मामले में मानव संसाधन विकास मंत्री एवं गृह मंत्रालय को भी पत्र लिखकर जांच की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed