{"_id":"68e699dde306e2eb8e0b20b0","slug":"sir-syed-day-at-aligarh-muslim-university-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी: सर सैयद डे 17 अक्तूबर को, प्रोफेसर फैसल देवजी व डॉ अब्दुल कदीर होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी: सर सैयद डे 17 अक्तूबर को, प्रोफेसर फैसल देवजी व डॉ अब्दुल कदीर होंगे सम्मानित
Wed, 08 Oct 2025 10:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:35 PM IST
सार
एएमयू में सर सैयद डे पर प्रोफेसर फैसल देवजी को अंतरराष्ट्रीय सैयद उत्कृष्टता पुरस्कार और शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अब्दुल कदीर को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रोफेसर फैसल देवजी और डॉ अब्दुल कदीर
- फोटो : एएमयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के संस्थापक सर सैयद अहमद खान की जयंती 17 अक्तूबर को मनाई जाएगी। इस बार बैलिओल कॉलेज ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में वैश्विक व राज्य संबंधी इतिहास के प्रोफेसर फैसल देवजी को अंतरराष्ट्रीय सैयद उत्कृष्टता पुरस्कार और शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अब्दुल कदीर को राष्ट्रीय सैयद उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पुरस्कार राशि के रूप में क्रमश दो लाख और एक लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
सर सैयद अकादमी के निदेशक और पुरस्कार के निर्णायक संयोजक प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि तंजानिया में जन्मे प्रो. देवजी ने येल, कॉर्नेल, हार्वर्ड और शिकागो विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाया है। उनका प्रभावशाली निबंध अपोलोजेटिक मॉडर्निटी 19वीं सदी के मुसलमानों की आधुनिकता के साथ सहभागिता पर सर सैयद अहमद खान और अलीगढ़ आंदोलन के संदर्भ में केंद्रित है।
विज्ञापन
डॉ. कदीर द्वारा 1989 में स्थापित शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस समूह अब 13 भारतीय राज्यों में 20 हजार से अधिक छात्रों को शिक्षा प्रदान करता है। निर्णायक प्रो. आजरमी दुख्त सफवी, प्रो. अनीस उर रहमान, प्रो. एआर किदवई, प्रो. इम्तियाज हसनैन, प्रो. शाफे किदवई के प्रस्ताव को कुलपति प्रो. नईमा खातून ने अनुमोदित किया।
विज्ञापन