{"_id":"58a8b2394f1c1b0d4cd8450c","slug":"shivaratri-tension-force-in-the-election-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोर्स गया चुनाव ड्यूटी में महाशिवरात्रि की टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोर्स गया चुनाव ड्यूटी में महाशिवरात्रि की टेंशन
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sun, 19 Feb 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व पर इस बार पुलिस की भी परीक्षा होगी। इस बार त्योहार को लेकर पुलिस बेहद टेंशन में है। सबसे बड़ी वजह है कि जिले भर का फोर्स चुनाव ड्यूटी में गैर जनपद गया है और अगले सप्ताह महाशिवरात्रि पर क्वार्सी से लेकर रामघाट रोड यातायात व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखनी है। इसे लेकर पुलिस ने कार्ययोजना बनाना शुरू कर दिया है और फोर्स की कमी को देखते हुए आईजी व डीआईजी से पुलिस बल की मांग की है।
पुलिस ने रामघाट से लेकर शहर तक ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कार्य योजना बुलंदशहर पुलिस के साथ मिलकर बना ली है।
गैरजनपदों को चुनाव ड्यूटी में गए फोर्स में से महज 25 से 30 फीसदी फोर्स का रविवार की शाम को लौटना शुरू होगा। ऐसे में इतने कम फोर्स के बाद आखिर ट्रैफिक के इंतजाम कैसे होंगे, यह भी पुलिस प्रशासन के लिए एक चुनौती होगी। महाशिवरात्रि पर्व पर ट्रैफिक के इंतजाम के लिए एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने कार्ययोजना आईजी व डीआईजी को भेजी है। सीओ तृतीय राजीव सिंह की रिपोर्ट पर यह कार्य योजना भेजी गई है। इसमें पूरी ट्रैफिक व्यवस्था को अमली जामा पहनाने के लिए दो कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएएफ, 100 पुलिसकर्मी, 10 निरीक्षक, 50 उपनिरीक्षकों की दो दिन के लिए मांग की गई है। एसपी सिटी का कहना है कि इतने फोर्स की डिमांड की गई है।