फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sharjee will not come aligarh today

शरजील आज नहीं आएगा अलीगढ़

Tue, 18 Feb 2020 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sharjee will not come aligarh today
एएमयू में छात्रों के धरने के बीच आकर देश को बांटने वाला बयान देकर देशद्रोह के मुकदमे में फंसे पटना निवासी जेएनयू छात्र शरजील इमाम को मंगलवार को अलीगढ़ आना एक बार फिर टल गया है। उसे यहां सीजेएम न्यायालय ने बी वारंट पर तलब करने के लिए 18 फरवरी तारीख नियत की थी। मगर दिल्ली में मंगलवार दोपहर 2 बजे तक उसका कस्टडी रिमांड होने के कारण उसे पेश किया जाना संभव नहीं होगा। इसके चलते अब पुलिस फिर से अदालत से बी वारंट लेकर तिहाड़ जेल दाखिल करेगी और यहां लाने का फिर से प्रयास होगा।
विज्ञापन

एएमयू में शरजील इमाम द्वारा दिया गया बयान वीडियो वायरल होने पर चर्चाओं में आया था। तब उसके खिलाफ पुलिस स्तर से सिविल लाइंस में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे पहले उसके खिलाफ दिल्ली में भी मुकदमा दर्ज था। इसलिए दिल्ली पुलिस ने उसे पटना से गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद से सिविल लाइंस पुलिस उसे यहां लाने की कवायद कर रही है। इसी क्रम में पिछले सप्ताह अदालत से बी वारंट प्राप्त कर तिहाड़ जेल में दाखिल किया था, जिस के जरिये उसे 18 फरवरी को तलब किया गया था।
विज्ञापन

सीओ तृतीय अनिल समानिया ने बताया कि सोमवार शाम दिल्ली पुलिस से यह अपडेट मिला है कि शरजील को दिल्ली पुलिस ने फिर से मंगलवार दोपहर तक कस्टडी रिमांड पर ले लिया है। इसलिए मंगलवार को उसका यहां आना संभव नहीं है। अब नए सिरे से बी वारंट अदालत से लेकर जेल में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed