Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seven people injured, three arrested in two separate disputes

Aligarh News: दो अलग-अलग विवादों में सात लोग घायल, तीन गिरफ्तार

Mon, 30 Nov 2026 02:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Seven people injured, three arrested in two separate disputes
थाना क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए विवाद में दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में जेल भेजा है।
विज्ञापन

मखदूमनगर निवासी विमलेश देवी पत्नी लोचन सिंह अपनी सास गायत्री देवी के साथ नलकूप से खेत में पानी लगा रही थीं। पानी दूसरे के खेत में जाने पर भूदेवी पत्नी डोरीलाल, अखिलेश देवी पत्नी महेश और डोरीलाल से विवाद हो गया। झगड़े में एक पक्ष से विमलेश और गायत्री तथा दूसरे पक्ष से भूदेवी, अखिलेश और डोरीलाल घायल हो गए। पुलिस ने मौके से लोचन सिंह और सोनू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वहीं, शादीपुर निवासी सूरजमुखी देवी ने आरोप लगाया कि दरवाजे पर शौच करने से मना करने पर बेटे अतेंद्र कुमार और बहू चंद्रकला देवी ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने अतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। घायल सूरजमुखी को छर्रा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने तीनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed