फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seven ocean crosses the law, wedding in aligarh

सात समंदर पार परवान चढ़ा प्यार आड़े आ रही कानून की दीवार

Wed, 13 Mar 2019 02:03 AM IST
राजेश सिंह अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 13 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Seven ocean crosses the law, wedding in aligarh
ahmad and yasmeen - फोटो : Amar Ujala
दो मुल्कों में रहने वाले प्रेम दिवानों की शादी वैसे कोई नई बात नहीं है। मगर यहां सात समंदर प्यार परवान चढ़ाने वाले एक अलग तरह का प्रेमी जोड़े का किस्सा सामने आया है। अलीगढ़ के युवक को यूएसए की नागरिकता वाली युवती से प्यार हुआ। दोनों में शादी करना तय हो गया और युवती ने यहां आकर निकाह भी कर लिया।
विज्ञापन


अब जब अदालत में शादी पंजीयन की बात आई तो पता चला कि युवती के मां-बाप की नागरिकता किसी दूसरे मुल्क यानि (इजिप्ट) की है। ऐसे में नियमानुसार अभी इनके आवेदन को जांच के नाम पर लंबित रखा गया है।
विज्ञापन


फिलहाल इस प्रकरण में पुलिस, एलआईयू और दोनों मुल्कों के दूतावासों से जांच रिपोर्ट मांगी जाएगी। इसके बाद इनके शादी पंजीयन पर निर्णय होगा।

यहां सेंटर प्वाइंट स्थित मल्टीनेशनल चेन ब्रांड एनएस-4 सैलून प्राइवेट लिमिटेड पर बतौर चीफ एकाउंटेंट काम करने वाले मो.अहमद उस्मानी नूर मंजिल दोदपुर सिविल लाइंस में रहते हैं। उनके पिता मो.कामिल उस्मानी एएमयू में सेवारत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मो.अहमद उस्मानी करीब छह माह पूर्व यूएसए के फ्लोरिडा शहर के 153 एंजिल ट्रंपवे ओविडियो में रहने वाली वहीं की नागरिकता प्राप्त यासमीन तारिक मुस्तफा पुत्री तारिक मुस्तफा के संपर्क में फेसबुक पर आए। दोनों में बातचीत के दौरान प्यार परवान चढ़ने लगा और दोनों ने शादी करना तय किया।

दोनों परिवारों की रजामंदी भी इस रिश्ते पर बन गई और फिर 1 मार्च को यासमीन अपने पिता तारिक मुस्तफा व मां नाहेद हसन संग अलीगढ़ आ गई। दोनों परिवार की मौजूदगी में दोनों ने 8 मार्च को निकाह भी कर लिया। इसके बाद सोमवार को दोनों एडीएम सिटी की अदालत में शादी पंजीयन के लिए आवेदन करने गए।

इस आवेदन में युवती के माता-पिता गवाह बने हैं, जबकि युवक पक्ष से युवक के पिता के अलावा स्थानीय निवासी एक अन्य तारिक हुसैन भी गवाह बने हैं। युवती के पिता व मां की नागरिकता मिश्र की है। युवती यूएसए की नागरिक है।

शादी आवेदन में युवती का वर्तमान हाल पता युवक का घर ही लिखा गया है। इसके चलते फिलहाल इस पर जांच रिपोर्ट तलब की गई है। एडीएम सिटी राकेश मालपानी के अनुसार इस शादी का आवेदन उनके पास आया है।

ये है नियम
भारतीय नागरिक यानि अलीगढ़ के युवक से शादी करने वाली युवती के पास यूएसए की नागरिकता है, जबकि युवती के माता-पिता मिस्त्र (इजिप्ट) के नागरिक हैं। ऐसे में पुलिस, एलआईयू व दूतावासों की रिपोर्ट इनके पक्ष में जरूरी है। इस कार्यवाही की औपचारिकता में मुल्कों के बीच रिश्ते भी अहमियत रखते हैं। उसी आधार पर निर्णय लिया जाता है।


टूरिस्ट वीजा पर आई युवती व उसके मां-पिता
एडीएम कार्यालय में दी गई जानकारी के अनुसार फिलहाल युवती व उसके परिजन यहां टूरिस्ट वीजा पर आए हैं। जिसका एक नियत समय होता है। हालांकि टूरिस्ट वीजा की अवधि समय की जरूरत पड़ने पर बढ़वाई भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed