फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Seven member of SIT will investigate Aligarh Muslim University student community clashed

एएमयू बवाल: एसआईटी का गठन, हाथरस के इंस्पेक्टर-कासगंज के सब इंस्पेक्टर समेत सात सदस्य टीम में शामिल

Wed, 06 Mar 2019 01:52 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Mar 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
Seven member of SIT will investigate Aligarh Muslim University student community clashed
प्रतीकात्मक तस्वीर
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में 12 फरवरी को सांसद असदुद्दीन ओवैसी के दौरे के विरोध को लेकर हुए बवाल के दौरान भाजपाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने से लेकर पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए डीआईजी ने मंडल स्तरीय एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन हो गया है।
विज्ञापन


खास बात है कि एसआईटी बरौली विधायक पौत्र ठा.अजय सिंह व भाजपा जिला प्रवक्ता डॉ.निशित शर्मा पर हुए हमले के मुकदमे को आधार बनाकर जांच करेगी। साथ ही सभी मुकदमों को एसआईटी की जांच में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस एसआईटी के पर्यवेक्षण का जिम्मा सीओ अतरौली को सौंपा गया है, जबकि इसमें हाथरस के एक इंस्पेक्टर और कासगंज के सब इंस्पेक्टर को विवेचक नियुक्त किया गया है। यह जांच टीम एक-दो दिन में मुकदमों की विवेचना ग्रहण कर जांच शुरू कर देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी स्तर से जारी आदेश के अनुसार इस एसआईटी के पर्यवेक्षण अधिकारी सीओ अतरौली प्रशांत सिंह बनाए गए हैं, जबकि हाथरस जनपद की अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर जसपाल सिंह पवार, कासगंज के पटियाली थाने में बतौर एसएसआई तैनात सब इंस्पेक्टर विष्णु कुमार, कासगंज के ही सोरों में तैनात सब इंस्पेक्टर भंवर सिंह व हाथरस के हाथरस गेट थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार को एसआईटी में विवेचक नियुक्त किया है।

इसके अलावा एसएसपी अलीगढ़ को निर्देशित किया गया है कि वह इस एसआईटी की लिखा पढ़ी की जरूरतों के लिए कंप्यूटर संचालन में दक्ष दो सिपाही मुहैया कराएंगे। 

साथ ही एसएसपी अलीगढ़, एसपी हाथरस व कासगंज को निर्देशित किया गया है कि वह जल्द से जल्द विवेचकों की टीम को मुकदमों की विवेचना मुहैया कराकर जांच शुरू कराना सुनिश्चित करें। उम्मीद है कि एक दो दिन में यह एसआईटी यहां आकर अपना काम शुरू करेगी और जांच रिपोर्ट डीआईजी को सौंपी जाएगी।

इसके बाद डीआईजी स्तर से शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। एसआईटी को आदेश है कि एएमयू छात्र अजय सिंह व डॉ.निशित शर्मा पर हमले से जुड़े मुकदमा अपराध संख्या 62/2019 को मुख्य आधार बनाकर जांच करेगी और इससे घटना से जुड़े अन्य मुकदमे भी जांच में शामिल किए जाएंगे। 

इस संबंध में निशित व अजय के आवेदन पर बरौली विधायक ठा.दलवीर सिंह ने प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखकर एसआईटी गठन की सिफारिश की थी, जिसके आधार पर यह एसआईटी गठित हुई है। डीआईजी डॉ.प्रीतिंदर सिंह ने एसआईटी गठन की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed