फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Services of Anganwadi workers who have been absent for a long time will be terminated

लंबे समय से गैरहाजिर चल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं होंगी समाप्त

Wed, 03 Feb 2021 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Services of Anganwadi workers who have been absent for a long time will be terminated
लंबे समय से गैरहाजिर चल रही आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी व सहायिकाओं की सेवाएं समाप्त होंगी। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी के चिन्हांकन के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 3039 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनसे 5 वर्ष तक के एक लाख से अधिक बच्चे व गर्भवती माताएं जुड़ी हुई हैं। कोरोना काल में करीब 11 माह तक बंद रहे आंगनबाड़ी केंद्र हाल ही में खुले हैं, लेकिन इनमें कार्यरत आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी व सहायिकाओं के गैरहाजिर रहने से केंद्र संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। इस मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयस कुमार ने पत्र जारी कर गैरहाजिर चल रही आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी व सहायिकाओं के चिन्हांकन के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी व सहायिका केंद्र से संबंधित गांव में नहीं रह रही हैं। कुछेक शादी के बाद गांव छोड़कर अन्यत्र रहने लगी हैं। इस वजह से रोजाना आंगनबाड़ी केंद्र नहीं आ रही हैं। इनकी सेवाएं समाप्त कर नई भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

500 से अधिक रिक्त पदों पर होगी नई भर्ती
शासन से मंजूरी मिलने के बाद जिले में रिक्त पड़े आंगनबाड़ी व सहायिकाओं के 500 से अधिक पदों पर नई भर्ती शीघ्र होगी। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताते चले कि शासन के आदेश पर 60 साल या उससे अधिक उम्र की आंगनबाड़ी व सहायिकाओं को सेवानिवृत्त किया गया था। डीपीओ ने बताया कि इन पदों पर शीघ्र भर्तियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed