फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rain soaks paddy in wholesale markets; setback for farmers and commission agents

Aligarh News: बारिश से मंडियों में धान भीगा, किसान-आढ़तियों को झटका

Sun, 27 Sep 2026 02:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Rain soaks paddy in wholesale markets; setback for farmers and commission agents
मंडी परिसर में जलभराव के बीच सड़कों पर तिरपाल से ढका धान। संवाद   - फोटो : samvad
बारिश ने धान के किसानों और व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खैर मंडी में खुले में रखा धान भीगने से गुणवत्ता प्रभावित हुई, जबकि छर्रा मंडी में भी व्यापारियों और किसानों का धान बारिश की चपेट में आया है। गीले धान की खरीद प्रभावित होने से किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

खैर मंडी में पिछले दिनों प्रतिदिन करीब एक लाख कट्टे धान की आवक हो रही थी और भाव करीब चार हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे। बारिश के बाद व्यापारियों के अनुसार गीले धान के भाव में करीब 500 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट आई है। व्यापारी ओमवीर सिंह, मुकेश कुमार और अरविंद ने बताया कि नमी बढ़ने से खरीद प्रभावित हो रही है। शनिवार को देर से पहुंचे 25-30 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मंडी गेट के बाहर खड़ी रहीं।
विज्ञापन

छर्रा मंडी में करीब 25 हजार क्विंटल व्यापारियों और 10 से 15 हजार क्विंटल किसानों का धान भीगने का अनुमान है। व्यापारियों ने रात में बरसाती डालकर उपज बचाने का प्रयास किया, लेकिन कई जगह धान भीग गया। शनिवार को सूखे धान की खरीद 4150 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हुई, जबकि गीला धान नहीं खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात दो बजे से सुबह 12 बजे तक होगी किसानों की एंट्री
खैर क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल ने बताया कि धान से लदे किसानों के वाहनों को रात दो बजे से सुबह 12 बजे तक कृषि उत्पादन मंडी समिति में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद खाली ट्रैक्टरों को मंडी से बाहर निकाला जाएगा। रविवार को खैर कृषि उत्पादन मंडी समिति बंद रहेगी।

बारिश में मंडी पहुंचे किसान, कई लौटे
छर्रा में किसान शुक्रवार से ही अतरौली रोड पर धान से लदे वाहनों के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। लगातार बारिश के चलते कुछ किसान धान बेचे बिना ही लौट गए। मंडी परिसर में कई जगह जलभराव होने से भी परेशानी बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed