{"_id":"628e85e4a52aff076107b5be","slug":"self-removing-encroachment-after-warning-city-office-news-ali292405633","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी के बाद जाफरी ड्रेन की पटरी से स्वयं हटा रहे अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी के बाद जाफरी ड्रेन की पटरी से स्वयं हटा रहे अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफरी ड्रेन की सफाई एवं पटरियों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम व प्रशासन की सख्ती को देख अतिक्रमण करने वालों में खलबली मची हुई है। अब वे स्वयं ही अतिक्रमण हटाने के लिए आगे आ रहे हैं।
बुधवार से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलना था। नगर निगम व प्रशासन की टीम मौके पर कार्रवाई करने के लिए पहुंच गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने स्वयं ही बृहस्पतिवार की सुबह तक अतिक्रमण हटाने का आश्वासन देते हुए मोहलत मांगी। इस पर उन्हें अतिक्रमण हटवाने की चेतावनी जारी कर दी गई है। बृहस्पतिवार की सुबह तक स्वयं से अतिक्रमण न हटाने पर बुलडोजर के जरिए अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू होगी।
एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि जाफरी ड्रेन की पटरियों के किनारे लोगों ने दुकान, मकान आदि बनाकर अवैध कब्जा करने के साथ ही डलाव घर भी बना रखा है। वर्षों से ड्रेन की सफाई नहीं हो सकी है। सिंचाई विभाग ने कब्जा जमाए बैठे लोगों को नोटिस भेजकर उन्हें अतिक्रमण हटाने का चेतावनी जारी कर दी है। अतिक्रमण हटवाने के लिए नगर निगम व प्रशासन की संयुक्त टीम बना दी गई है। इन कब्जों को बृहस्पतिवार से हटवाने के साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा।