फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Search of missing woman continues with the help of surveillance

लापता हुई महिला की सर्विलांस की मदद से तलाश जारी

Thu, 21 Jan 2021 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Search of missing woman continues with the help of surveillance
थाना क्वार्सी क्षेत्र के नगला देवी से मंगलवार सुबह दूध लेने गई महिला के लापता होने के मामले में पुलिस अब महिला के मोबाइल फोन की सर्विलांस द्वारा उसको खोजने का प्रयास कर रही है। थाना क्वार्सी के प्रभारी इंस्पेक्टर छोटे लाल ने बताया कि महिला के नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस हो सके। उन्होंने कहा कि जहां तक अपहरण की बात है तो इस बात पर पूरी तरह से कायम नहीं हुआ जा सकता। पुलिस अपनी तरफ से घटना के प्रत्येक बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह नगला देवी की रहने वाली कांता देवी घर से दूध लेने के लिए पास की डेयरी पर गई थीं, लेकिन डेयरी के अंदर पहुंचने से पहले ही वह लापता हो गईं। डेयरी के गेट पर कांता देवी की टूटी हुई चूड़ियां, ऊनी टोपी और दूध का डिब्बा मिला था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो जिस स्थान पर घटना हुई वहां से एक कार का रुकना और फिर गुजर जाना सामने आया है। यह कार पिछले एक घंटे से आसपास ही घूम रही थी। दूसरी और पुलिस ने कांता देवी के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया है, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ जा रहा है। इंस्पेक्टर छोटेलाल कहते हैं कि कांता देवी के संपर्क में आने वाले प्रत्येक मोबाइल नंबर का विवरण जुटाकर उनको भी सर्विलांस कर लिया जा रहा है। जिससे और तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed