फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   search for Vijay continues in Hazara Canal

Aligarh: चार दिन से नहीं मिला विजय, हजारा नहर में तलाश जारी, आरोपी समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 23 Mar 2025 09:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 23 Mar 2025 09:45 PM IST
सार

विजय के परिवार वाले 23 मार्च की सुबह से थाने पर डेरा डाले हैं। महिलाओं ने सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने समझाकर जाम नहीं लगने दिया।

विज्ञापन
search for Vijay continues in Hazara Canal
हंगामा करते परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

चार दिन से लापता गंगीरी के गांव जरैठ निवासी विजय सिंह के भाई संतोष ने छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन सभी पर भाई की हत्या कर शव हजारा नहर में फेंकने का आरोप लगाया है। उधर पुलिस ने कासगंज के खड़िया नवेनी से नदरई झाल तक (करीब 15 किलोमीटर के दायरे में) हजारा नहर में लापता की तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका। अब मुरादाबाद से सरकारी गोताखोरों को बुलाया गया है।

विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में जरैठ गांव निवासी सुरेंद्र, उसकी पत्नी, सास और साला मंजेश निवासी गांव नगला भूपाल थाना मलावन जिला एटा, पप्पू निवासी गांव महमूदपुर थाना सोरों जिला कासगंज और दुर्वेश निवासी गांव नगला करनसिंह थाना दादों को आरोपी बनाया है। 
विज्ञापन


विजय के परिवार वाले 23 मार्च की सुबह से थाने पर डेरा डाले हैं। महिलाओं ने सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने समझाकर जाम नहीं लगने दिया। सीओ छर्रा धनंजय ने बताया कि गोताखोरों की चार टीमें तलाश में लगी हैं। मुरादाबाद से सरकारी गोताखोरों को बुलाया गया है। जल्द लापता की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा करते परिजन
आरोपी सुरेंद्र पुलिस की हिरासत में है। कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। वह विजय के नहर में कूदने की बात ही बता रहा है। दो और लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। -धनंजय, सीओ छर्रा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed