फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Satish Gautam Raj Palace and the political Satrnj

राज पैलेस और सतीश गौतम के बीच सियासी सतरंज

Wed, 18 May 2016 01:58 AM IST
नगेश शर्मा
नगेश शर्मा Updated Wed, 18 May 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Satish Gautam Raj Palace and the political Satrnj
सांसद
 केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के दो वर्ष बाद ही अलीगढ़ की राजनीति ने नया मोड़ ले लिया। गुरु और चेले का विवाद मंगलवार को शक्ति प्रदर्शन पर उतर आया।
विज्ञापन

एक ओर जहां सांसद सतीश गौतम मीडिया को दावत पर बुलाकर सरकार की उपलब्धियों के पर्चे बांट रहे थे तो वहीं दूसरी ओर सांसद के राजनीतिक गुरु वरिष्ठ भाजपा नेता राजवीर सिंह राजू भैया राज पैलेस में पार्टी के धुरंधर नेताओं के साथ अपनी शक्ति का एहसास करा रहे थे।
विज्ञापन

सांसद के साथ पांच नेता थे तो राज पैलेस में करीब 100 नेताओं की भीड़ थी। हालांकि राजू भैया ने अपने कार्यक्रम को पूर्व नियोजित बताया तो सांसद अपनी दावत को सामान्य भेंट बता रहे हैं। सांसद ने मीडिया को किसी सवाल का जवाब भी नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में गुटबाजी को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर ‘फिर राज की तैयारी में राज पैलेस’ पर पार्टी में उथल-पुथल मची है। सांसद सतीश गौतम ने मंगलवार को मीडिया को दावत पर बुलाया। कारण केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों की जानकारी देना बताया।
हुआ भी यही दावत में उपलब्धियों के पंफ्लेट दिए गए, लेकिन मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। चर्चा है कि इस दावत की जानकारी पर राज पैलेस भी अलर्ट हो गया और आनन-फानन भाजपा नेताओं को राज पैलेस बुला लिया, करीब 100 नेता वहां पहुंच गए।
सांसद ने आठ भाजपा नेताओं को मीडिया के साथ दावत पर बुलाया था, जिनमें से पांच जिलाध्यक्ष नत्थी सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, ब्रज क्षेत्र मंत्री पूनम बजाज, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष अनिल पाराशर, ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी राजीव अग्रवाल ही पहुंचे। सांसद ने ब्रज क्षेत्र के तीन अन्य पदाधिकारियों (सात वरिष्ठ नेताओं में शामिल) रघुराज सिंह, सुनील पांडे, उमेश कुमारी को भी बुलाया था लेकिन ये तीनों राज पैलेस पहुंचे।

वहीं राज पैलेस में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चली बैठक में करीब 100 नेता पहुंचे, जिनमें सात धुरंधर नेताओं में शामिल पांच नेता रघुराज सिंह, सुनील पांडे, उमेश कुमारी, मुनीश गौड़, विक्रम सिंह हिंडोल शामिल थे। पूर्व जिलाध्यक्ष मीना कुमारी और पूर्व विधायक डॉ. रामसिंह को भी बुलाया गया था लेकिन ये दोनों शहर से बाहर थे। इनके अतिरिक्त पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, रवेंद्र सिंह भी वहां मौजूद रहे। जिला कार्यकारिणी और महानगर कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी भी वहां मौजूद रहे। इस बैठक को राज पैलेस का शक्ति प्रदर्शन बताया जा रहा है।
मेरा किसी के साथ कोई मतभेद नहीं है। राज पैलेस की बैठक पूर्व नियोजित थी। कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं किया गया। पार्टी में सभी का सम्मान है।
- राजवीर सिंह राजू भैया
राज पैलेस की किसी बैठक की मुझे जानकारी नहीं है। हो सकता है वहां बैठक हुई होगी। वहां की बैठक के संबंध में मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी।
- सतीश गौतम, सांसद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed