फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sangh set up a 20-bed isolation center

संघ ने तैयार किया 20 बेड का आइसोलेशन सेंटर

Mon, 10 May 2021 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Sangh set up a 20-bed isolation center
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा विभाग ने रविवार को आगरा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 20 बेड का ऑक्सीजन कन्संट्रेटर सहित आइसोलेशन सेंटर का शुभारंभ किया है। उद्घाटन करने विभाग प्रचार जितेंद्र कुमार, विद्या भाती बाल कल्याण समिति कोषाध्यक्ष सुभाष लिटिल, सह विभाग संघ चालक ललित कुमार, मंडलायुक्त गौरव दयाल, मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीपीएस कल्याणी पहुंचे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि स्वयंसेवकों द्वारा निरंतर सेवा कार्य किया जाना सराहनीय है। उन्होंने व्यवस्था में लगे सभी स्वयंसेवकों एवं चिकित्सकों से कहा कि सावधानी पूर्वक कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सेवा कार्य करें।
विज्ञापन

विभाग प्रचारक जितेंद्र कुमार ने कहा कि पूरी व्यवस्था प्रभारी के रूप में संघ विभाग अधिकारी प्रमोद भारद्वाज देखेंगे। सह विभाग संघ चालक ललित कुमार ने सभी स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नर सेवा नारायण सेवा को अपनाते हुए सभी सेवा कार्य में लगकर लोगों को राहत पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीपीएस कल्याणी ने आइसोलेशन सेंटर उपलब्ध कराने की सराहना की। कुछ प्राइवेट डॉक्टरों ने भी सेवा कार्य के लिए सहयोग देने की बात कही है।

इस दौरान विभाग सेवा प्रमुख मनवीर सिंह, महानगर प्रचारक सचिन कुमार, महानगर सह कार्यवाह पंकज कुमार, महानगर प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा, नगर संघचालक विकास शर्मा, शैलेंद्र तिवारी, महानगर उपाध्यक्ष सेवा भारती दीपक चौधरी, सुनील भंडारी, पवन शर्मा, आनंद कुमार, वरुण कुमार, सचिन अग्रवाल, पवन गांधी आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed