{"_id":"5e4bbf778ebc3ef25d1c9777","slug":"samajwadi-party-leader-son-died-parents-jam-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: सपा नेता के बेटे का शव रख परिवारवालों ने जाम किया सड़क, मौके पर पुलिसबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: सपा नेता के बेटे का शव रख परिवारवालों ने जाम किया सड़क, मौके पर पुलिसबल
Tue, 18 Feb 2020 04:19 PM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 18 Feb 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
शव रख परिजनों ने सड़क जाम किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के हाथरस में सोमवार को सपा नेता के बेटे की हत्या का मामला जोर पकड़ने लगा है। आज(मंगलवार) युवक का शव हाथरस बस अड्डे पर रखकर परिवारवालों ने आगरा-अलीगढ़ रोड जाम कर दिया। साथ ही परिवारवाले आरोपी की गिरफ्तारी की भी मांग करने लगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। साथ ही जाम खुलवाने की कोशिश में भी लगी है।
विज्ञापन
बता दें कि महानगर के सासनी गेट क्षेत्र का घनी आबादी वाला पला साहिबाबाद(अवतार नगर) इलाका सोमवार शाम बाइक टकराने के मामूली विवाद में सुलग गया। सपा नेता व भाजपा नेता के बेटे की बाइक में टक्कर के बहाने मुखर हुई रंजिश में मारपीट के बाद पथराव-फायरिंग हो गई। इस दौरान पुलिस के सामने ही सपा नेता पूरनमल प्रजापति के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उनका छोटा भाई गोली लगने से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
हत्या का आरोप भाजपा नेता के दबंग बेटे पर लगा है। इस दौरान हमलावर पक्ष के तीन युवकों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें उत्तेजित भीड़ ने पीटकर छीनने की कोशिश की। मगर पुलिसकर्मियों ने उन्हें एक दुकान में बंद कर बचाया। बाद में भीड़ ने हमलावरों की बाइक को आग के हवाले कर दिया और पला चौकी में घुसकर भी जमकर हंगामा किया। इस खबर पर काफी संख्या में पहुंचे पुलिस बल व पुलिस अधिकारियों ने जैसे-तैसे भीड़ को नियंत्रित किया।
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव व सपा के पूर्व जिला सचिव पूरनमल प्रजापति निवासी पला अवतार नगर सोमवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे बाइक पर अपने छोटे बेटे नागेंद्र संग मंगलवार को नुमाइश में प्रस्तावित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के पर्चे मोहल्ले में बांट रहे थे। इसी बीच होली चौक पर भगवान नगर निवासी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ईश्वर चंद उपाध्याय का बेटा अमित तीन साथियों संग बाइक पर जा रहा था। दोनों की बाइक टकरा गई।
आरोप है कि इस दौरान दोनों में बहस व कहासुनी के दौरान अमित ने बुजुर्ग पूरनमल के मुंह पर घूंसा मार दिया। यहीं से विवाद शुरू हुआ और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बाद में भाजपा नेता का बेटा अपने दबंग छोटे भाई को बुला लाया, जिसने फायरिंग कर दी और फायरिंग में सपा नेता के बेटे सचिन की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि भाई देवराज जख्मी हो गया।