फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Salesman beaten up for not giving liquor on credit

उधारी में शराब न दी तो सेल्समैन पीटा, दुकान पर पथराव

Sat, 13 Aug 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Salesman beaten up for not giving liquor on credit
मडराक की अंग्रेजी शराब की दुकान पर बृहस्पतिवार देर शाम उधारी में शराब न देने के विवाद में सेल्समैन से मारपीट कर दी गई। इस दौरान एक मर्तबा तो युवक मारपीट कर चले गए। मगर कुछ देर बाद अपने कुछ साथियों संग आकर पथराव भी किया गया।
विज्ञापन

इस संबध्ंा में थाना पुलिस को दी गई तहरीर में शराब ठेका संचालक पति अमलेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उनकी दुकान पर बृहस्पतिवार शाम करीब 4 बजे कुछ युवक उधार में शराब लेने आए। सेल्समैन ने इस पर इंकार कर दिया तो वहां विवाद हुआ और मारपीट करते हुए गालीगलौज की गई। कुछ पड़ोसियों के हस्तक्षेप पर उस समय तो युवक चले गए। बाद में अपने साथ आधा दर्जन से अधिक युवकों को लाए और दुकान पर पथराव कर दिया। इस दौरान जमकर अभद्रता की गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। इंस्पेक्टर मडराक वीरेंद्र भारती के अनुसार घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी की मदद से आरोपी तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed