फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rs 1.73 crore RC issued against Girish Yadav

गिरीश यादव के खिलाफ 1.73 करोड़ रुपये की आरसी जारी

Wed, 13 Jul 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.73 crore RC issued against Girish Yadav
बुलंदशहर के एक बालू खनन पट्टे के मामले में सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख गिरीश यादव के खिलाफ 1.73 करोड़ रुपये की आरसी जारी हुई है। बुलंदशहर जिला प्रशासन ने यह आरसी जारी कर कोल तहसील प्रशासन को भेजी है, जिस पर तहसील प्रशासन ने वसूली के लिए समन/वारंट जारी कर दिया है। बता दें कि बुलंदशहर प्रशासन ने यह मामला राजस्व विभाग में शासन स्तर पर भेजा था। वहां से अलीगढ़ ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग द्वारा बड़े बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसी की जांच में बुलंदशहर में बालू खनन के मामले में रामघाट रोड लकी कंपाउंड निवासी सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष व लोधा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख को 1.73 करोड़ रुपये का बकायेदार पाया। चूंकि, मसला दूसरे जिले का था। इसलिए इसे शासन को भेजा गया। शासन से यह मामला कोल तहसील अलीगढ़ को भेजा गया है। शासन से आए पत्र बुलंदशहर की आरसी के आधार पर मंगलवार को कोल तहसील की ओर से गिरीश यादव के खिलाफ समन/वारंट सहित आरसी जारी की है। जिसमें उल्लेख है कि उनके द्वारा डिबाई क्षेत्र के ऊंचागांव में बालू खनन का ठेका लिया गया। मगर राजस्व जारी न होने पर यह आरसी जारी की गई है। तहसीलदार डॉ. गजेंद्रपाल सिंह ने इस आरसी की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी बड़े बकायेदारों के खिलाफ यह अभियान चल रहा है। उसी क्रम में यह आरसी जारी की गई है। इधर, इस विषय में गिरीश यादव का कहना है कि उन्हें सूचना मिल गई है। मगर अभी पत्र नहीं मिला है। सूचना के आधार पर वे बुधवार को तहसील जाएंगे। उसके बाद ही कुछ बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed