फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RPF removed 120 cylinders from special train

Aligarh: स्पेशल ट्रेन से आरपीएफ ने उतरवाए 120 सिलिंडर, छत्तीसगढ़ चुनाव बंदोबस्त में जा रही थीं पीएसी कंपनी

Sat, 28 Oct 2023 02:47 PM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 28 Oct 2023 02:47 PM IST
सार

इलेक्शन स्पेशल ट्रेन में पीएसी की 10 कंपनी अलीगढ़ जंक्शन से मरोड़ा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को छत्तीसगढ़ में चुनाव बंदोबस्त के लिए प्रस्थान कर रही थीं। इस दौरान पीएसी कंपनी अपने साथ करीब 120 गैस सिलिंडर भी लाद रहे थे। स्पेशल ट्रेन से 120 भरे हुए सिलिंडर उतरवा लिए गए।

विज्ञापन
RPF removed 120 cylinders from special train
उतरवाए गए 120 सिलिंडर - फोटो : रेलवे प्रशासन

विस्तार

पिछले दिनों कर्नाटक में हुए रेल हादसे से सबक लेते हुए 27 अक्तूबर को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सतर्कता दिखाते हुए गाड़ी संख्या 00427 इलेक्शन स्पेशल से 120 भरे हुए सिलिंडर उतरवा लिए ।

विज्ञापन


सिलिंडर उतरवाती आरपीएफ
विज्ञापन


आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि इलेक्शन स्पेशल ट्रेन में पीएसी की 45, 41, 44, 47, 43, 8, 9, 15 एवं 24 वाहिनी पीएसी की 10 कंपनी अलीगढ़ जंक्शन से मरोड़ा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को छत्तीसगढ़ में चुनाव बंदोबस्त के लिए प्रस्थान कर रही थीं। इस दौरान पीएसी कंपनी अपने साथ करीब 120 गैस सिलिंडर भी लाद रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर हमराह स्टाफ एवं स्टेशन अधीक्षक, आपूर्ति विभाग के निरीक्षक ने प्लेटफॉर्म संख्या सात पर पहुंचकर पीएसी के कमांडेंट एके सिंह से वार्ता कर सभी गैस सिलिंडरों को स्पेशल ट्रेन से नीचे उतरवाया गया। इसके बाद डीआरएम प्रयागराज की अनुमति पर केवल खाली सिलिंडरों को ब्रेकवान में गार्ड की निगरानी में ही ले जाया गया। सहायक कमांडेंट अनिल कुमार द्वारा लिखित रूप में प्रमाण पत्र दिया गया कि सभी सिलिंडर खाली हैं। इसके बाद गाड़ी को रवाना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed