फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   robbery compliant against raghuraj son is conspiracy

रघुराज के पार्षद पुत्र पर डकैती का मुकदमा साजिश

Sun, 16 Feb 2020 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
robbery compliant against raghuraj son is conspiracy
पिछले दिनों हुई मारपीट के प्रकरण में भवन एवं सन्निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष ठा.रघुराज सिंह के पार्षद पुत्र नरेंद्र प्रताप सिंह पर डकैती व लूट का मुकदमा लगाए जाने पर युवा फ्रेंड्स क्लब के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार देते हुए एसएसपी कार्यालय में ज्ञापन देते हुए मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रमेंद्र राणा ने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंदता के चलते कुछ लोग सजातीय प्रभाव को लेकर चिंतित हैं। बिना आपराधिक इतिहास वाले युवा नेता व पार्षद नरेंद्र प्रताप सिंह तो मोहरा मात्र हैं। दरअसल कुछ लोग उनके बहाने राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ठा.रघुराज सिंह के बढ़ते प्रभाव एवं लोकप्रियता से घबरा गए हैं। साजिशन उन्हें नीचा दिखाने को उनके पुत्र के खिलाफ डकैती व लूट जैसी घिनौनी धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। उनके बढ़ते प्रभाव व हिंदूवादी छवि के कारण अलगाववादी व आतंकवादियों ने पूर्व में उन्हें धमकियां दी थी। इससे उनके परिवार की जान माल को खतरा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कराकर इस मुकदमे को निरस्त कराने की मांग एसएसपी की गैरमौजूदगी में मौजूद सीओ से की। इस मौके पर विकास, भोलू, उदय, बंटी, विवेक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed