{"_id":"5de17db48ebc3e54cc611a20","slug":"road-accident-aligarh-news-ali220120818","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने तांगे में मारी टक्कर, मालिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने तांगे में मारी टक्कर, मालिक की मौत
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे बरात से लौट रहे तांगे में ट्रक ने टक्कर मार दी। तांगे में सवार चार लोग घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय एक तांगे मालिक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि ड्राइवर फरार हो गया।
हमीद खां पुत्र स्यामल खां निवासी गांव तेजपुर (58 वर्ष) अपने घोड़ा तांगे से बरात चढ़ाने का कार्य करते थे।
बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे जवां से बरात चढ़वा कर अपने गांव तेजपुर जा रहे थे। इनके तांगे में कल्लू पुत्र गिल्लू, एजाज पुत्र बकतर और सोवि पुत्र अहमद भी सवार हो गए। तेजपुर गांव के पास तांगा रोककर सवारियों को उतारने लगे। तभी जवां की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर एसओ जवां नरेश कुमार पहुंचे। उन्होंने घायलोें को इलाज के लिए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
लेकिन रास्ते में ही हमीद खां की मौत हो गई। तीन अन्य घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। हमीद खां की मौत की सूचना पर तेजपुर गांव में कोहराम मच गया। पुलिस को किसी की तरफ अभी तहरीर नहीं मिली है।