फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh News Retired teacher died in panic due to threat of murder

Aligarh: हत्या की धमकी से दहशत में आए सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 05 Aug 2022 09:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 05 Aug 2022 09:19 AM IST
सार

आरोप है कि दबंग लोगों ने कंछिमल को जान से मारने की धमकी दी। उनपर स्कूल छोड़ने का दबाव बनाया। फोन पर धमकी देकर स्कूल नहीं आने को कहा। तनाव के चलते उनकी तबियत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Aligarh News Retired teacher died in panic due to threat of murder
कंछिमल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हत्या की धमकी से दहशत में आए टप्पल कस्बा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक ने दम तोड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


टप्पल की झंकार गली निवासी मृतक सेवानिवृत्त शिक्षक कंछिमल (64) के बेटे नरेश ने बताया कि उसके पिता ने गांव नारवारी में आदर्श किसान जूनियर हाईस्कूल 37 साल पहले शुरू किया था। कड़ी मेहनत से स्कूल को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। स्कूल की तरक्की देख गांव के कुछ लोग पिता से ईर्ष्या करने लगे थे। उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई। स्कूल को छोड़ने के लिए दबाव बनाया गया।
विज्ञापन


नरेश ने बताया कि एक अगस्त को उसके पिता और बहन स्कूल में बच्चों को पढ़ाने जा रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने गाली-गलौज कर बहन और पिता से हाथापाई कर दी। बहन को धमकी देते हुए कहा कि स्कूल आना बंद नहीं किया तो पिता को जान से मार देंगे। इस मामले में दो अगस्त को गांव नारवारी में क्षेत्रीय लोगों के साथ पंचायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पंचायत में भी दबंग लोगों ने कंछिमल को जान से मारने की धमकी दी। स्कूल छोड़ने का दबाव बनाया। बुधवार की रात भी फोन पर धमकी देकर स्कूल नहीं आने को कहा। नरेश ने बताया कि उसी समय से पिता तनाव में थे। जिसके चलते बृहस्पतिवार सुबह उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मौत के बाद परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पहले पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानकर कार्रवाई से मना कर दिया। लेकिन थाने में पहुंची भीड़ ने थाना प्रभारी परविंदर सिंह को प्रकरण संबंधित वीडियो दिखाया व रिकॉर्डिंग सुनाई। उसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शीशपाल, छीतर, भगत, शेर सिंह, बंटी, मंगल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कंछिमल पूर्व माध्यमिक विद्यालय ग्राम पंचायत पालर में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे। 2018 सेवानिवृत्त होने के बाद आदर्श किसान जूनियर हाईस्कूल में उप प्रबंधक व शिक्षक के तौर पर कार्य कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed