फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Resident doctors back to work at 11 pm

अलीगढ़ः रात 11 बजे काम पर लौटे रेजिडेंट डॉक्टर, दिनभर परेशान रहे मरीज

Sat, 07 Aug 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Resident doctors back to work at 11 pm
जेएन मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा की गई हड़ताल के बाद बंद इमरजेंसी। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार रात 11 बजे रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौट आए। बृहस्पतिवार को बीए के छात्र द्वारा रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट किए जाने के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए थे। दूसरे दिन भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों की असुविधा को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन और रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के पदाधिकारियों से बातचीत की थी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। हालांकि, रात में दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के प्रति खेद व्यक्त करने से हड़ताल खत्म हो गई।
विज्ञापन

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. काशिफ, उपाध्यक्ष डॉक्टर खलक सबा और सचिव डॉक्टर मोहम्मद आदिल की ओर से लिखित में संयुक्त बयान जारी करके कहा गया है कि शुक्रवार की रात 8 बजे जनरल बॉडी की बैठक हुई, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के प्रति खेद व्यक्त किया गया। इसके बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल को वापस ले लिया गया है। शुक्रवार की रात 11 बजे से सभी डॉक्टर काम पर वापस आ गए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने कहा है कि घटना के प्रति दोनों पक्षों में एक दूसरे के प्रति खेद व्यक्त किया। घटना में शामिल दोनों ही पक्ष विश्वविद्यालय के छात्र हैं। सौहार्दपूर्ण और अच्छे माहौल में बातचीत हुई। दोनों पक्षों के गिले-शिकवे दूर हुए। कोशिश रहेगी कि भविष्य में विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच इस तरह की कोई बात न हो। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने जिस उदारता और बड़प्पन का परिचय दिया है उसकी प्रशंसा की जानी चाहिए। साथ ही विश्वविद्यालय के छात्र ने भी विश्वविद्यालय की रवायत का पूरा सम्मान रखते हुए अपने वरिष्ठ छात्रों के प्रति अपने अदब का इजहार किया है। यह सब कुछ सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के बाद डॉक्टर फर्श पर गिर पड़े थे
जेएन मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर में छात्र द्वारा डॉक्टर के साथ जो मारपीट की गई है, वह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। उसकी फुटेज विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर कार्यालय पर मौजूद है। इसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि सबसे पहले डॉक्टर पर हमला किया गया। बचाव करने में डॉक्टर फर्श पर गिर गए। डॉक्टर पर हमला होते देख मौके पर मौजूद अन्य स्टाफ और लोग बचाव में आए और हमलावरों पर जवाबी हमला बोला। बाद में प्रॉक्टर कार्यालय के ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी आ गए और हमलावर छात्र को पकड़ लिया था।

एएमयू में तहजीब का मुद्दा सोशल मीडिया पर छाया
रेजिडेंट डॉक्टर्स के सोशल मीडिया पर बने प्लेटफार्म पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों में बढ़ रही अनुशासनहीनता का मुद्दा चर्चा का विषय बना है। इस प्लेटफार्म पर कहा गया है कि एक वक्त था जब विश्वविद्यालय में जूनियर छात्र जब कहीं से गुजरते थे और सीनियर सामने आ जाते थे तो अदब के साथ सिर झुकाकर अभिवादन करते थे। आज स्थिति यह है कि उम्र में 10 साल बड़े विश्वविद्यालय के रेजिडेंट डॉक्टर के साथ जूनियर छात्र अभद्रता कर देता है। यह मूल्यों में गिरावट का नतीजा है, जो बेहद चिंता की बात है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed