फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Remembering Ahilyabai, celebrated her birth anniversary

Aligarh News: अहिल्याबाई को याद कर मनाई जयंती

Mon, 01 Jun 2026 02:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Remembering Ahilyabai, celebrated her birth anniversary
पाल समाज के लोग बाइक रैली निकालते हुए। - फोटो : samvad
जनपद में रविवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। लोगों ने कार्यक्रम आयोजित किए। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। कई स्थानों पर शोभायात्राएं भी निकाली गईं।
विज्ञापन


पालीमुकीमपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोझरका के नगला दलू में उन्हें नमन किया गया। गांव में रैली निकाली गई। इस दौरान रामजी बघेल, राघवेंद्र बघेल, महावीर सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अतरौली में सपा नेता गगन लोधी, ज्ञानेश लोधी, रूपेंद्र सूर्यवंशी, बबलू यादव, रामू यादव आदि ने नमन किया।

गंगीरी के गांव दभौरा में धर्मवीर सिंह व ग्राम प्रधान विक्रम सिंह ने ग्रामीणों के साथ जयंती मनाई। इस मौके पर दिनेश कुमार, मुनेश कुमार, इंद्रपाल सिंह, गौरव कुमार, प्रवेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव हरदोई में शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि ठाकुर स्वराज सिंह रहे। इस मौके पर एलडीबी अध्यक्ष कैलाश बघेल, रामप्रसाद बघेल, धर्मेश बघेल, महेंद्र सिंह, राजेंद्र बघेल, रजनीश बघेल आदि मौजूद रहे।
अकराबाद क्षेत्र के गांव दरियापुर व मिश्रीपुर में जयंती मनाई गई। अतिथि ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिलाध्यक्ष महेश बघेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सचिन बघेल, रिंकू बघेल, अनिल बघेल, सुभाष, सोनू, राकेश, गीतम आदि मौजूद रहे।

विजयगढ़ व छर्रा में निकाली बाइक रैली

विजयगढ़ में पाल समाज के लोगों ने बाइक रैली निकाली। मोनू भैया ने उनके जीवन के बारे में बताया। रैली बरहद, कुरहला गांगरौल, मलोई ,नगला पृथ्वी, नगला बसंत, विजयगढ़ आदि गांवों में होकर निकाली गई। छर्रा के गांव अरनी में जिला पंचायत सदस्य बबलू होल्कर के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली।

बरौली में अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा और पार्क का किया उद्घाटन

बरौली। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर नगर पंचायत बरौली के सौंगरा तिराहे पर उनकी प्रतिमा एवं पार्क का उद्घाटन बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर न्याय, सुशासन और परोपकार की प्रतीक थीं। उन्होंने मालवा क्षेत्र में मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं और कुओं का निर्माण कर समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख जवां हरेन्द्र सिंह जादौन, विनोद सिंह बघेल, बाबू सिंह धनगड़, मुकेश बघेल, ओमवीर सिंह, सतीश बघेल, लक्षमण सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed