{"_id":"6aa5078caf0090725902a44e","slug":"remains-of-a-protected-animal-found-behind-four-city-colony-in-nagla-patwari-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: नगला पटवारी में फोर सिटी कॉलोनी के पीछे मिले संरक्षित पशु के अवशेष, हंगामा, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: नगला पटवारी में फोर सिटी कॉलोनी के पीछे मिले संरक्षित पशु के अवशेष, हंगामा, पुलिस ने शुरू की जांच
Sat, 12 Sep 2026 01:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:34 PM IST
सार
अलीगढ़ में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। थाने में शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
संरक्षित पशु के अवशेष पड़े मिले
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ में थाना क्वार्सी अंतर्गत नगला पटवारी चौकी क्षेत्र की फोर सिटी कॉलोनी के पीछे संरक्षित पशु के अवशेष मिलने की सूचना पर गौ रक्षक दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
गौ रक्षक दल के संस्थापक सचिन राघव ने क्वार्सी थाने में दी गई शिकायत में लिखा है कि 12 सितंबर की सुबह सात बजे सूचना मिली कि नगला पटवारी चौकी अंतर्गत फोर सिटी कॉलोनी के पीछे संरक्षित पशु के अवशेष पड़े हुए हैं। संगठन के कार्यकर्ता गौरव राणा, विवेक राणा, मनीष कुमार, करन राजपूत, जितेंद्र मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां संरक्षित पशु के अवशेष पड़े हैं। जिससे उनमें रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
जिसकी सूचना पुलिस को दी। क्वार्सी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अवशेषों को भूमिगत दबवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन