Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Recognition of St. Fidelis School Kheda khush khabar Aligarh

St. Fidelis School: पांच साल से नहीं है मान्यता, एबीवीपी ने किया हंगामा, बुकसेलरों पर मनमानी का आरोप

Sun, 30 Mar 2025 12:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 12:13 PM IST
सार

एबीवीपी ने खेड़ा खुशखबर स्थित संत फिदेलिस स्कूल की मान्यता न होने पर हंगामा किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकुर शर्मा ने कहा है कि बिना मान्यता के चल हरे स्कूल को बंद नहीं किया गया तो आंदोलन होगा।

विज्ञापन
Recognition of St. Fidelis School Kheda khush khabar Aligarh
खेड़ा खुशखबर स्थित संत फिदेलिस स्कूल - फोटो : खेड़ा खुशखबर स्थित संत फिदेलिस स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट

विस्तार

अलीगढ़ के खेड़ा खुशखबर स्थित संत फिदेलिस स्कूल की पांच साल से बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता नहीं है। स्कूल के पास ही विक्रेताओं द्वारा अभिभावकों को महंगी किताब-कॉपी बेचे जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने 29 मार्च को हंगामा किया। हंगामे की खबर पर पुलिस भी स्कूल पहुंच गई।

विज्ञापन


संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकुर शर्मा ने कहा है कि बिना मान्यता के चल हरे स्कूल को बंद नहीं किया गया तो आंदोलन होगा। कॉपी किताबों के मूल्यों की जांच होनी चाहिए। विभाग सह संयोजक राजगुरु ने बताया पिछले कुछ दिनों से स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक की सूचना पर कार्यकर्ता यहां आए तो गांव में घुसते ही एक बुक सेंटर था। यहां दुकानदार किताबों के साथ कॉपी, पेन, पेंसिल और बैग खरीदने पर मजबूर कर रहा है। यह उचित नहीं है।
विज्ञापन


बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल की मान्यता वर्ष 2019 में खत्म हो गई थी। वर्ष 2020 से इसकी मान्यता नहीं है। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर सबिस्टियन कोलीथानम ने कहा कि उन्होंने मान्यता के लिए पहले से ही आवेदन कर रखा है। प्रदर्शन करने वालों में महानगर मंत्री शैलेंद्र प्रजापति, सौरभ राठौर, अरुण शर्मा, आशुतोष यादव, प्रशांत सिंह, पुराण यादव, लवकुश, अंकित सिंह और सचिन सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed