फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Real brothers who stole were caught

Aligarh News: चोरी करने वाले सगे भाइयों को दबोचा, भेजा जेल

Mon, 04 Mar 2024 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 04 Mar 2024 01:15 AM IST
सार

दोनों भाइयों के सामने बक्से में सोने की चेन, एक अंगूठी, एक जोड़ी टॉक्स, एक मंगलसूत्र, एक चांदी की अंगूठी, एक चांदी की पायल रखी थी। अगले दिन उनकी मां ने बक्सा खोल कर देखा तो सारे जेवर चोरी हो चुके थे, और उक्त दोनों भाई भी फरार थे।

विज्ञापन
Real brothers who stole were caught
दो गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

गांव समैना ततारपुर में 25 फरवरी को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को दबोचा है। उनके पास से चांदी की अंगूठी और एक पायल भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


गांव निवासी अखिलेश यादव पुत्र चरण सिंह के अनुसार 25 फरवरी को उनके रिश्तेदार जिला एटा थाना मलावन के गांव परखेड़ा निवासी कुलदीप व विष्णु पुत्रगण जयपाल घर आए। उनकी मां मीरा देवी ने उक्त दोनों भाइयों के सामने बक्से में सोने की चेन, एक अंगूठी, एक जोड़ी टॉक्स, एक मंगलसूत्र, एक चांदी की अंगूठी, एक चांदी की पायल रखी थी। अगले दिन उनकी मां ने बक्सा खोल कर देखा तो सारे जेवर चोरी हो चुके थे, और उक्त दोनों भाई भी फरार थे।
विज्ञापन


थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया 3 मार्च करीब 12 बजे मुखबिर की सूचना पर कुलदीप व विष्णु को कस्बा के कब्रिस्तान के सामने से पकड़ा गया। उनके पास से एक चांदी की अंगूठी व एक पायल बरामद हुआ। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed