फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RCA is showing the way to make youth officers

Aligarh News: युवाओं को अफसर बनाने की राह दिखा रही आरसीए

Tue, 21 Apr 2026 02:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
RCA is showing the way to make youth officers
रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी
राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस 21 अप्रैल को है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की आरसीए (रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी) युवाओं को अफसर बनने की राह दिखा रही है। एकेडमी की मदद से तैयारी कर पिछले 17 साल में 37 युवा यूपीएससी की परीक्षा पास कर अफसर बने। पीसीएस में भी परचम लहराया है।
विज्ञापन



इन सफल अभ्यर्थियों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और अन्य केंद्रीय सेवाओं में चयनित होकर अपनी कड़ी मेहनत और लगन का प्रमाण दिया है। खास बात यह है कि आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों से आने वाले विद्यार्थियों को आरसीए द्वारा निशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का समान अवसर मिल सके।
विज्ञापन


केवल यूपीएससी ही नहीं, बल्कि विभिन्न राज्यों में आयोजित होने वाली प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) परीक्षाओं में भी आरसीए के 37 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। यूपीएससी में 37 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। यूनिवर्सिटी परिसर में आरसीए से पहले कोचिंग गाइडेंस सेंटर संचालित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि यूनिवर्सिटी के छात्र रहे जावेद उस्मानी ने यूपीएससी-1977-78 परीक्षा में टॉप किया था। एकेडमी के निदेशक प्रो. मोहम्मद हसन ने बताया कि आरसीए का उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील अधिकारी तैयार करना है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक मार्गदर्शन दिया जाता है, बल्कि व्यक्तित्व विकास और नैतिक मूल्यों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed