फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ration scam speculation with the help of Aadhaar

आधार की मदद से राशन घोटाले की अटकलें

Thu, 28 Mar 2019 09:45 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 28 Mar 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
Ration scam speculation with the help of Aadhaar
अनाज घोटाला - फोटो : amar ujala

हाथरस जिले में एक बार फिर अनाज घोटाले की अटकलें शुरू हो गई हैं। इसका कारण यह है कि जिले के कुछ लोगों के आधार कार्डों की फीडिंग फिरोजाबाद जिले में भी पाई गई है। 

विज्ञापन


मतलब जिस आधार नंबर का प्रयोग हाथरस में किया गया है, उसका ही प्रयोग उसी काम के लिए फिरोजाबाद में भी किया गया है। शासन स्तर से ऐसे आधार नंबरों की सूची यहां विभाग को भेजी गई है। अब इन आधार कार्डों का सत्यापन किए जाने का काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


पिछले दिनों जिले में अनाज घोटाला सामने आया था। इस दौरान यहां करीब एक दर्जन राशन डीलरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। अब फिर से अनाज घोटाले की सुगबुगाहट हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी वजह यह है कि यहां 72 लोगों के आधार कार्ड जनपद फिरोजाबाद में फीड हुए पाए गए हैं, जबकि यह आधार कार्ड पहले सही यहां विभाग में फीड हैं। यह डुप्लीकेसी डाटा चेकिंग के दौरान खुलकर सामने आई है। 


शासन स्तर से इस डाटा को दोनों जिलों में सत्यापन के लिए भेज दिया गया है। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि इन आधार कार्डों पर लिखे पते के आधार पर मौके पर पहुंच कर सत्यापन किया जा रहा है कि यह लोग यहां रहते हैं या नहीं। इस आधार पर ही नाम राशन कार्ड में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed