फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rangbharni Ekadashi on March 3 a grand Shobha Yatra take place

Aligarh News: रंगभरनी एकादशी तीन मार्च को, निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, रूट रहेगा डायवर्ट

Thu, 02 Mar 2023 07:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 02 Mar 2023 07:42 PM IST
सार

रंगभरनी एकादशी पर अलीगढ़ शहर में शोभा यात्रा तीन मार्च को निकलेगी। गभरनी एकादशी शोभा यात्रा के आरम्भ दोपहर दो बजे से लेकर यात्रा समाप्ति तक शहर में रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।

विज्ञापन
Rangbharni Ekadashi on March 3 a grand Shobha Yatra take place
रंगभरनी एकादशी पर उड़ता गुलाल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैसे रंगभरनी एकादशी तिथि दो मार्च को सुबह 6 बजकर 39 मिनट पर प्रारंभ हो गई है, जो कि तीन मार्च को सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी। ज्योतिष के अनुसार उदयातिथि के कारण रंगभरनी एकादशी व्रत तीन मार्च को रखा जाएगा।

विज्ञापन


रंगभरनी एकादशी पर अलीगढ़ शहर में शोभा यात्रा निकलेगी। शोभा यात्रा दोपहर दो बजे से थाना सासनीगेट के अन्तर्गत जयगंज स्थित श्री मदन मोहन जी मन्दिर से शुरू होगी, जिसमें 10 झाकिंयॉ, तीन बैण्ड, एक नफीरी बैण्ड, एक डोला, छह कालीस्वरूप होंगे। द्वारिकाधीश मंदिर, श्री लक्ष्मीनरायन मंदिर और रंगेश्वर मंदिर से एक-एक डोला प्रारम्भ होकर जयगंज बाजार 35 नं0 स्कूल, सासनी गेट चौराहा, आगरा रोड स्थित श्री गोपाल जी की बगीची पहुंचेगी। यहां होली खेलने के बाद वापसी उसी रास्ते से अपने उद्गम स्थल पर पहुंचकर समाप्त होगी।
विज्ञापन


शहर में रूट रहेगा डायवर्ट
रंगभरनी एकादशी शोभा यात्रा के आरम्भ दोपहर दो बजे से लेकर यात्रा समाप्ति तक शहर में रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।

  • आगरा, हाथरस की तरफ से सासनीगेट होकर अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले सभी वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन आगरा पुल के नीचे से डायवर्ट होकर एटा, कानुपर  तथा खैर,दिल्ली की तरफ जा सकेंगे।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मथुरा की तरफ से सासनीगेट होकर अलीगढ़ शहर की ओर आने वाले सभी वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन मथुरा पुल के नीचे से डायवर्ट होकर एटा,कानुपर तथा खैर,दिल्ली की तरफ जा सकेंगे।
  • दिल्ली बुलन्दशहर की तरफ से सारसोल चौराहा होते हुये शहर की तरफ आने वाले  सभी वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे। यह वाहन सारसौल चौराहे से डायवर्ट होकर नादापुल बाईपास होते हुये जाएंगे।
  • गान्धी पार्क बस अडडे से सासनीगेट चौराहे की तरफ जाने वाले सभी वाहन प्रतिबन्धित रहेगें। यह वाहन गान्धीपार्क बस अडडे से सारसोल चौराहा, एटाचुंगी चौराहे की तरफ जा सकेंगे।
  • मानिक चौक तिराहा से सासनीगेट चौराह, मदारगेट चौराहा की तरफ जाने वाले सभी वाहन प्रतिबन्धित रहेगें। यह वाहन मानिक चौक तिराहा से दुबे पड़ाव चौराहा की तरफ से जा सकेंगे।
  • फूल चौराहा, कुन्जीलाल तिराहा से जयगंज होकर सासनीगेट चौराह  की तरफ जाने वाले सभी वाहन प्रतिबन्धित रहेगें। यह वाहन  फूल चौराहे से  डायवर्ट होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed