फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramlila started with Shri Ganesh Puja

श्री गणेश पूजन के साथ प्रारंभ हुई रामलीला

Tue, 20 Sep 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:09 AM IST
सार

श्री रामलीला गोशाला कमेटी अचल ताल की ओर से आयोजित पश्चिमी यूपी की प्रसिद्ध रामलीला का सोमवार को श्री गणेश पूजन के साथ शुभारंभ हो गया।रामलीला महोत्सव में मथुरा से आई रामलीला मंडली के कलाकारों ने भगवान गणेश की आरती की और अस्त्र शस्त्र का पूजन किया।उन्होंने आरती की और शस्त्रों का तिलक लगाकर पूजन किया।

विज्ञापन
Ramlila started with Shri Ganesh Puja
श्रीरामलीला महोत्सव के शुभारंभ में शस्त्र पूजन करते धनजीत वाड्रा व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

श्री रामलीला गोशाला कमेटी अचल ताल की ओर से आयोजित पश्चिमी यूपी की प्रसिद्ध रामलीला का सोमवार को श्री गणेश पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। रामलीला महोत्सव में मथुरा से आई रामलीला मंडली के कलाकारों ने भगवान गणेश की आरती की और अस्त्र शस्त्र का पूजन किया। इसी के साथ पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। रामलीला का मंचन 19 सितंबर से शुरू होकर सात अक्तूबर तक होगा। जिसमें शुक्रवार 23 सितंबर को शहर में राम बरात निकाली जाएगी। इसके अलावा बुधवार पांच अक्तूबर को विजयदशमी पर मेले का आयोजन होगा। इन दोनों के लिए अभी तैयारियां शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन

इस बार रामलीला परिसर भी पिछले साल की तुलना में काफी आकर्षक लग रहा है। परिसर रोशनी से चारों तरफ जगमग हो रहा है। रामलीला का मुख्य द्वार देखते ही बन रहा है। श्री रामलीला में गणेश पूजन प्रसिद्ध उद्योगपति धनजीत वाडरा ने अपने परिवार के साथ किया। उन्होंने आरती की और शस्त्रों का तिलक लगाकर पूजन किया। महोत्सव के संयोजक विमल अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी गुंजित वार्ष्णेय ने कहा कि इस बार रामलीला काफी आकर्षक होगी, कलाकार भी बेहतरीन मंचन करेंगे। उन्होंने बताया कि रामलीला का आयोजन रोजाना शाम 07:30 बजे से होगा। आयोजन में रामलीला कमेटी के सचिव अरविंद अग्रवाल, सह -संयोजक ऋषभ गर्ग, अन्नू बीड़ी, विक्रांत गर्ग, संयम पाराशर, आकाश अग्रवाल, अर्जुन गोविल, अतुल कुलश्रेष्ठ, शैलेंद्र अग्रवाल, डॉ. मुुकेश शर्मा, यश पाराशर, शुभम अग्रवाल, विपिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed