फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramlila and Krishnalila in Aligarh

Aligarh News: ऐतिहासिक रामलीला का मंचन 16 सितंबर से, उसके पांच दिन बाद शुरू होगी श्री कृष्णलीला

Mon, 08 Sep 2025 07:44 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 08 Sep 2025 07:44 AM IST
सार

श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के तत्वावधान में चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज आगरा रोड पर 53वां श्रीकृष्ण लीला महोत्सव 21 सितंबर से 04 अक्तूबर तक होगा।

विज्ञापन
Ramlila and Krishnalila in Aligarh
रामलीला मंचन - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ में श्रीरामलीला महोत्सव इस बार 16 सितंबर से 04 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। अचलताल स्थित रामलीला मैदान में इसके आयोजन की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। इस महोत्सव के तहत अचल सरोवर की सरयू पार लीला पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रसिद्ध है। श्री आदर्श रामलीला मंडल मथुरा की कमेटी के कलाकार इस बार रामलीला का मंचन करेंगे।

विज्ञापन


सेंटर प्वाइंट स्थित टीकाराम मंदिर से 19 सितंबर को राम बरात का आयोजन होगा। जिसमें कई नयनाभिराम झांकियां व नामी गिरामी बैंड शामिल होंगे। कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल, सचिव अरविंद अग्रवाल ने बताया कि 16 सितंबर को गणेश पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ होगा। 21 सितंबर को सरयू पार लीला, 24 को काली जी की सवारी, 27 को हनुमान जी की सवारी, 02 अक्तूबर को नुमाइश में दशहरा मेला होगा। 04 अक्तूबर को राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन होगा।
विज्ञापन


14 साल से महिला निभा रही सीता का किरदार
रामलीला में 14 वर्षों से महिला कलाकार सीता का किरदार निभा रही हैं। राम वन गमन, सरयू पार लीला और सीता हरण लीला में उनका अभिनय देख दर्शक भाव से भर उठते हैं। अचल सरोवर में नौका डालकर प्रभु श्रीराम को सरयू पार कराने की लीला का मंचन देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

100 साल पहले शुरू हुआ था मूक मंचन

देश की स्वतंत्रता से पूर्व लगभग 100 साल पहले इस रामलीला का श्रीगणेश हुआ था। उस वक्त रामलीला देखने के लिए पूरे जिले से दर्शक यहां आते थे। उस समय माइक-साउंड और लाइट की व्यवस्था नहीं होती थी। इसलिए कलाकार मूक अभिनय करते थे। श्री रामलीला गोशाला कमेटी एवं रामलीला महोत्सव के अध्यक्ष विमल अग्रवाल के अनुसार 1963 में उनके जन्म से पहले अचल ताल पर रामलीला होती थी। पिता स्व. बालकिशन अग्रवाल रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रहे। समाजसेवी और पत्रकार महेश सुहृद ने भी अध्यक्ष पद की कमान संभाली, जो भी अध्यक्ष बना उसने धीरे-धीरे महोत्सव में कुछ न कुछ नया किया। 70 के दशक में स्थिति यह थी कि दर्शकों को संभालना मुश्किल पड़ जाता था।

21 सितंबर से होगा श्री कृष्णलीला महोत्सव
श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के तत्वावधान में चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज आगरा रोड पर 53वां श्रीकृष्ण लीला महोत्सव 21 सितंबर से 04 अक्तूबर तक होगा। संस्था के महामंत्री व संस्थापक सदस्य प्रेम प्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे से चैतन्य महाप्रभु लीला होगी। शाम आठ बजे से रात 11 बजे तक श्रीकृष्ण लीला का आयोजन होगा। 21 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्म लीला, 22 को पूतना वध, 23 को माखन लीला, 24 को अभिमन्यु वध, 25 को कालिया मर्दन और 26 को मीरा बाई की लीला होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed