फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raja Mahendra Pratap Singh University practical marks

RMPSU: प्रैक्टिकल अंक अपलोड न होने पर नहीं मिलेंगे प्रवेश पत्र, समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण शुरू

Sun, 02 Nov 2025 02:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 02 Nov 2025 02:05 PM IST
सार

आरएमपीयू से संबद्ध महाविद्यालयों में बीएड के विद्यार्थियों के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण पांच नवंबर तक होंगे। अलीगढ़, एटा, कासगंज और एटा में विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में जिन विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, वह पोर्टल पर पंजीकरण कर लें।

विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap Singh University practical marks
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्याल अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रैक्टिकल के आंतरिक अंक विवि के पोर्टल पर अपलोड न होने पर प्रवेश पत्र जारी नहीं होंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की तिथि 16 नवंबर से 25 नवंबर तक होगी।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सत्र दिसंबर-2025 विषम सेमेस्टर मुख्य परीक्षा फॉर्म (शैक्षिक सत्र 2025-26 में नवीन प्रवेश वाले छात्रों को छोड़कर) और सभी विद्यार्थियों के सेमेस्टर बैक व बैक फाॅर्म भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि आठ नवंबर है। विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 नवंबर तक है। विभागों और महाविद्यालयों द्वारा परीक्षा फॉर्म सत्यापित करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर होगी। आंतरिक अंक विवि पोर्टल पर अपलोड करने की तिथि आठ से 15 नवंबर तक है।
विज्ञापन


समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
आरएमपीयू से संबद्ध महाविद्यालयों में बीएड के विद्यार्थियों के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण पांच नवंबर तक होंगे। समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी प्रो. शुभनेश कुमार गोयल ने बताया कि अलीगढ़, एटा, कासगंज और एटा में विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में जिन विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, वह पोर्टल पर पंजीकरण कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed