फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rains have ruined the faces of farmers along with the wheat

Aligarh News: बारिश से गेहूं के साथ किसानों के चेहरे भी बेरंगत

Fri, 17 Apr 2026 02:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Rains have ruined the faces of farmers along with the wheat
अतरौली तहसील में एसडीएम से मिलने जाते सहकारी समितियों के सचिव। संवाद  - फोटो : samvad
गेहूं के साथ इस बार किसानों के चेहरे भी बेरंगत हो गए हैं। प्रशासन ने बारिश से फसलों में नुकसान मान नहीं रहा और क्रय केंद्रों पर गेहूं बारिश में भीगने से उसका रंग उतर जाने से खरीद से इन्कार कर दिया गया है। इससे किसान दुविधा में फंसा हुआ है
विज्ञापन

सरकारी क्रय केंद्रों पर अभी तक गेहूं की खरीद जोर नहीं पकड़ सकी है, इसे लेकर तहसील में बृहस्पतिवार को एसडीएम सुमित सिंह ने क्रय केंद्र प्रभारियों और सहकारी समितियों के सचिवों के साथ बैठक की। एसडीएम ने कहा कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार गेहूं की खरीद करें। क्रय केंद्रों पर किसानों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। पीने के पाने से लेकर बारदाना और बैठने की व्यवस्था रखें
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारी व सचिवों ने कहा कि इस वक्त बारिश से भीगा हुआ गेहूं आ रहा है। इसमें 60 से 90 प्रतिशत तक लश्चर लॉस यानि रंग उतरा हुआ आ रहा है, जबकि सरकार का आदेश है कि साफ और चमकदार गेहूं की खरीद की जाए। किसानों से जब कहा जाता है तो वह लड़ते हैं, जब तक लश्चर लॉस गेहूं खरीद का आदेश नहीं आ जाता वह भीगे गेहूं को खरीदने में असमर्थ हैं। एसडीएम ने कहा कि इस बारे में उच्चाधिकारी शासन से संपर्क में हैं। जल्द ही कोई समाधान निकलने की उम्मीद है। बैठक में विनय कुमार सिंह, दयाशंकर शर्मा, हरीराज सिंह, हाकिम सिंह, धर्मेंद्र यादव, राधेश्याम, त्रिफूल, प्रेमपाल शर्मा, राजकुमार, विवेक, नकुल, रमेश चौधरी, देवेंद्र पाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहतोली-नहल में क्रय केंद्र खुलवाने की मांग
अतरौली के गांव गहतोली निर्मल और नहल की साधन सहकारी समितियों पर सरकारी खरीद केंद्र नहीं खुले हैं। इससे इन समितियों से जुड़े किसान अपना गेहूं सरकारी समर्थन मूल्य पर नहीं बेच पा रहे हैं। किसान योगेंद्र यादव, विकास कुमार, जगवीर सिंह, प्रताप सिंह, ओमवीर सिंह आदि किसानों ने एसडीएम और एआर कॉपरेटिव से शिकायत कर इन समितियों पर क्रय केंद्र खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed