फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rain in Aligarh

आसमान से बरसी राहत के साथ आफत

Thu, 21 Jul 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rain in Aligarh
एसीआईटी कॉलेज परिसर में बारिश का लुत्फ उठातीं छात्राएं। - फोटो : CITY OFFICE
बुधवार को आसमान से बारिश हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन शहर में आफत बन गई। शहर के कई निचले इलाकों में जल भराव के साथ कीचड़ और गंदगी उफनकर सड़क पर आ गई। इससे नगर निगम की व्यवस्थाओं की एक बार फिर से कलई खुल गई। नगला कलार में मकान की छत गिरने से एक बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए। किसानों की धान, दलहन आदि फसलों के लिए यह बारिश वरदान तो गन्ने की फसल के लिए सोना बन गई है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर हुआ जलभराव, नगर निगम की खुली पोल
शहर में नगर निगम के दावों की बुधवार को हुई बारिश से एक बार फिर पोल खुल गई। नाले - नालियों की सफाई के दावों के बाद भी कई स्थानों पर जलभराव होने के साथ ही कीचड़ व गंदगी सड़क पर उफनकर आ गई। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के सासनीगेट, महेंद्र नगर, जयगंज, दुबे का पड़ाव, अचलताल, नौरंगाबाद छावनी, एटा चुंगी, रावणटीला रोड, सुुरेंद्र नगर, रामघाट रोड, मीनाक्षी पुल, किशनपुर तिराहा, एडीए कॉलोनी, मानसरोवर, ज्ञान सरोवर, 100 फुटा रोड, क्वार्सी चौराहा, पीएसी, रसलगंज, महावीरगंज, बारहद्वारी, मामू भांजा, दीवानी रोड, मलखान नगर, लाल डिग्गी, मेडिकल रोड, स्टेशन रोड, गुरुद्वारा रोड, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, सर सैय्यद नगर, जीवनगढ़, जमालपुर, शाहजमाल, सराय हकीम, विद्यानगर आदि समेत कई स्थानों पर जलभराव हो गया। हालांकि देर रात तक नगर निगम की टीमें जल निकासी के प्रयासों में जुटी रहीं। कई इलाकों में फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसे बहाल करने में देर रात तक बिजली कर्मी जुटे रहे।
विज्ञापन

बारिश से मकान की छत गिरी, बच्ची समेत तीन घायल
महानगर के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के मोहल्ला नगला कलार में बारिश के चलते मकान की छत गिर जाने से मलबे में दबकर बच्ची और दो महिलाएं घायल हो गईं। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगला कलार निवासी मजदूरी करने वाले रोहित के मकान के पिछले हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है। दोपहर के वक्त बच्चे बरामदे के नीचे खेल रहे थे। तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इससे एक कमरे की छत भरभरा कर गिर पड़ी। जिसके मलबे में रोहित की पत्नी सीमा, मां किरन देवी और पांच वर्षीय बेटी गौरी दबकर घायल हो गए। शोर - शराबे पर आस - पड़ोस के लोग मौके पर आ गए और मलबे से तीनों को बाहर निकालकर सारसौल स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को बारिश से मिली राहत
किसानों को धान की रोपाई के लिए भी बारिश उपयोगी मानी जाती है। अभी किसान धान की रोपाई करने में लगे हुए हैं। अतरौली, छर्रा, हरदुआगंज, अकराबाद, इगलास, लोधा, गभाना, खैर, टप्पल, गौंडा, जवां आदि में बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिले नजर आए। कृषि विज्ञान केंद्र छेरत के वैज्ञानिक डॉ. राम पलट ने बताया कि टमाटर, धान, गन्ना आदि फसलों के लिए बारिश उपयोगी साबित होगी।
बोले किसान ...
भीषण गर्मी के चलते फसल सूखने लगी थी। बारिश से राहत पहुंची है। अब धान की सही तरीके से रोपाई हो सकेगी।
- देव कुमार शर्मा, सिंहपुर, अतरौली
इस बार अधिक गर्मी के चलते फसलें सूख रही थीं और अगली फसल की तैयारियां भी प्रभावित हो रही थीं। बारिश से फसलें को नया जीवन मिला है।
से हो सकेगी।
- ज्ञानेंद्र सिंह, भूपाल नगलिया, गभाना

जयगंज बाजार में बारिश के बाद हुए  जलभराव के बीच निकलकर जाते लोग।

जयगंज बाजार में बारिश के बाद हुए जलभराव के बीच निकलकर जाते लोग। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed