{"_id":"623235dcf063c908f01ae676","slug":"question-papers-will-be-distributed-in-police-custody-aligarh-news-ali287272395","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अभिरक्षा में प्रश्न पत्रों का होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अभिरक्षा में प्रश्न पत्रों का होगा वितरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं। नकल पर इस बार भी सख्ती होगी। साथ ही नकल कराने वालों पर रासुका लगेगा। ये बातें डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने अमर उजाला से कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने आदेश दिए हैं। उनके आदेश का शत-प्रतिशत पालन जिले में भी होगा। इसके लिए मंडलायुक्त गौरव दयाल व डीएम सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर संबंधित परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं। इन केंद्र व्यवस्थापकों से कहीं भी और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होने की अपेक्षा की गई है। डीआईओएस ने कहा कि प्रश्न पत्रों को पुलिस अभिरक्षा में रखा जाएगा। डीएम की ओर से नामित अधिकारी की निगरानी में पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों का वितरण होगा।
डीआईओएस कार्यालय में नियंत्रण कक्ष का गठन
अलीगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए नियंत्रण कक्ष गठन किया गया है। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि नियंत्रण कक्ष की प्रभारी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुमन निराला और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कजरौठ की प्रधानाचार्या रेनू बाला होंगी। नियंत्रण कक्ष का मोबाइल नंबर 897953776 व 9536200775 है।