फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Quarrel with Aligarh BJP Mahaqnagar Adhyaksh Rajeev Sharma

Aligarh News: भाजपा महानगर अध्यक्ष से धक्का-मुक्की, गनर संग मारपीट, बीच बचाव में आए नेता

Thu, 01 Jan 2026 11:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 01 Jan 2026 11:31 AM IST
सार

पार्टी में अब तक यह गुटबाजी आयोजनों में संख्या, सोशल मीडिया पर ही दिखाई देती थी। मगर अब यह खुलकर दिखाई दे रही है। पार्टी जानकारों के अनुसार गुटबाजी में महानगर में पार्टी दो गुटों में बंटी हुई है।

विज्ञापन
Quarrel with Aligarh BJP Mahaqnagar Adhyaksh Rajeev Sharma
मंच पर कार्यकर्ता को रोकने के लिए संचालक को हाथ दिखाकर रोकते महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के अटल स्मृति सम्मेलन में 31 दिसंबर को क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के सामने संगठन की गुटबाजी सतह पर आ गई। हैबिटेट सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष व कुछ कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हो गई। उनके गनर ने रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ हाथापाई और मारपीट हो गई। आरोप उसे थप्पड़ जड़ने का भी लग रहा है। बाद में अन्य नेताओं के गनरों व नेताओं के बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धक्का-मुक्की और मारपीट करने का आरोप लगाया है। सिपाही ने मामले में एसएसपी को लिखित शिकायत दे दी है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य हैबिटेट सेंटर स्थित ऑडिटोरियम में जाने से पहले पांचवें माले पर थे, जब वे ऑडिटोरियम में जाने लगे तो अनुसूचित मोर्चा कार्यकर्ता राकेश सहाय और कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके साथ फोटो खिंचवाने का प्रयास किया। तभी महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा का धक्का लगने पर उनमें तड़का- भड़की हो गई। इसके बाद जब मंच पर कार्यक्रम चल रहा था, तब राकेश सहाय, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, गोरांग तिवारी आदि कार्यकर्ता मंच पर क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए जाने लगे, तभी उन्हें महानगर अध्यक्ष ने रुकने का इशारा किया। महानगर अध्यक्ष के गनर ने उन्हें मंच पर चढ़ने से रोक दिया। इस पर यहां भी धक्का-मुक्की के हालात बन गए, किसी तरह उस समय भी बात संभली, लेकिन गनरों को कार्यक्रम से बाहर करने की आवाज उठने लगी।
विज्ञापन


इसके बाद कार्यक्रम समाप्त होने पर सभी लोग नीचे आ गए। अब उन्हीं कार्यकर्ताओं ने फिर से क्षेत्रीय अध्यक्ष के गाड़ी में सवार होने से पहले फोटो खिंचवाने का प्रयास किया। आरोप है कि उस समय उनकी महानगर अध्यक्ष से धक्का-मुक्की हो गई और विवाद बढ़ गया। दोनों गुटों में गरमा-गरमी होने लगी। इसी बीच जब उनका सिपाही (गनर) अनूप कुमार बीच में आए तो उनसे भी धक्का-मुक्की हुई। आरोप है कि बात इतनी बढ़ गई कि राजीव शर्मा के क्षेत्रीय अध्यक्ष संग गाड़ी में सवार होने के बाद भीड़ में कुछ कार्यकर्ताओं ने गनर अनूप संग हाथापाई करते हुए थप्पड़ तक जड़ दिए गए। अन्य गनर व कुछ नेताओं ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला नेता से भी कुछ कार्यकर्ताओं की तीखी बहस

इस घटनाक्रम के बाद ज्यादातर नेता अपनी अपनी गाडिय़ों में सवार होकर चले गए। तभी वहां महानगर अध्यक्ष खेमे की महिला नेता व महानगर के एक मंडल की उपाध्यक्ष ने मारपीट करने वालों पर शराब पीकर आने का आरोप लगा दिया। कुछ कार्यकर्ताओं ने उसकी यह टिप्पणी सुन ली तो तीखा जवाब दे दिया। इसी बात पर दोनों में जमकर बहस हो गई। उसे भी कुछ लोगों ने शांत कराया।
कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर पर भाजपा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी पर कार्यक्रम में मंच पर कार्यकर्ता को जाने से रोकते महानगर अध्यक्ष के सुरक्षाकर्मीमहानगर अध्यक्ष संग एसएसपी से मिला गनर
इस घटनाक्रम की खबर पर उसी समय सिविल लाइंस पुलिस वहां पहुंच गई थी। देर शाम गनर अनूप ने महानगर अध्यक्ष इंजी.राजीव शर्मा संग एसएसपी से मुलाकात की। अनूप ने एसएसपी को पूरा विषय बताते हुए लिखित में शिकायत दी है। इसमें राकेश सहाय व उसके कुछ साथियों पर हाथापाई और धक्कामुक्की करने का आरोप लगया गया है। एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि महानगर अध्यक्ष ने घटना की जानकारी दी है। सिपाही ने भी लिखित में शिकायत दी है। इसकी जांच कराई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जो स्थिति पाई जाएगी, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

अध्यक्ष बोले, कुछ नेताओं के इशारे पर हरकत
महानगर अध्यक्ष इंजी.राजीव शर्मा का कहना है कि राकेश सहाय ने कार्यक्रम में आगे-पीछे आने पर कई बाद धक्का मुक्की की। ये सब उन्होंने किस वजह से किया, ये तो नहीं कहा जा सकता। मगर जब गनर ने उन्हें रोका तो गनर के साथ भी उन्होंने साथियों संग हाथापाई कर दी। यह वरिष्ठ नेताओं व अतिथियों के सामने पार्टी की नीतियों के खिलाफ किया गया कृत्य है। कुछ नेताओं का इशारा होना संभव है। हमने क्षेत्रीय अध्यक्ष के सामने विषय रख दिया है। बाकी पार्टी परिवार का मामला है। इसलिए कोई शिकायत करने का मतलब नहीं है।

उपाध्यक्ष बोले, गनर ने कारबाइन तानी तो हुआ विवाद

महानगर उपाध्यक्ष संजय गोयल कहा कहना है। आयोजन में हमारे साथ राकेश सहाय सहित तमाम कार्यकर्ता गए थे। उनका मन क्षेत्रीय अध्यक्ष संग फोटो खिंचवाने का था। महानगर अध्यक्ष ने उन्हें धक्कामुक्की करके हर बार रोका गया। हमने उन्हें मंच पर भी बुलाने का प्रयास किया। वहां भी रोक दिया। समापन के बाद नीचे आने पर इसी बात पर विवाद हुआ। बीच में उनके गनर ने उल्टा एक कार्यकर्ता पर कारबाइन तान दी। इस पर उससे सिर्फ यह कहते हुए धकियाया गया था कि हमें गोली मार दो। कोई मारपीट या हाथापाई नहीं की गई। आरोप निराधार हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले, प्रदेश को बताया जाएगा विषय
इस विषय में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने बताया कि विवाद उनके संज्ञान में है। जो कुछ हुआ, उस विषय में एक पक्ष ने अपनी बात रख दी है। दूसरे पक्ष की ओर से कोई शिकायत या जानकारी नहीं दी गई है। दूसरे पक्ष से भी बात की जाएगी। पूरा विषय प्रदेश नेतृत्व को बताया जाएगा। वहां के निर्देश पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

महानगर भाजपा में है गुटबाजी
पार्टी में अब तक यह गुटबाजी आयोजनों में संख्या, सोशल मीडिया पर ही दिखाई देती थी। मगर अब यह खुलकर दिखाई दे रही है। पार्टी जानकारों के अनुसार गुटबाजी में महानगर में पार्टी दो गुटों में बंटी हुई है। दूसरा गुट महानगर अध्यक्ष से लगातार दूरी बनाए हुए है। इसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इसी गुटबाजी में बुधवार को घटना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed