फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Pt. Deendayal Hospital's doctor broke covid rule

दीनदयाल अस्पताल की डॉक्टर ने ही तोड़ा होम आईसोलेशन का नियम

Fri, 27 Nov 2020 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pt. Deendayal Hospital's doctor broke covid rule
होम आईसोलेशन का खत्म कर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या को कम करने का दावा जिला प्रशासन भर रहा है। मगर, स्वास्थ्य विभाग की एक डाक्टर ने ही इस नियम को तोड़ दिया और संक्रमित होने के बाद खुद से होम आईसोलेट हो गई।
विज्ञापन

दरअसल, मामला दीनदयाल अस्पताल में तैनात एक महिला डॉक्टर ने जुड़ा है। वह कोरोना संक्रमित होने पर खुद से होम आईसोलेट हो गईं। कोरोना कमांड कंट्रोल रूम से लगातार फोन जाने के बाद भी वह अस्पताल जाने को तैयार नहीं है। इसकी जानकारी कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम ने डीएम को दी तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को जमकर फटकार लगाई। साथ ही डॉक्टर को कोविड अस्पताल में तैनात करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रघुवीरपुरी में तैनात चिकित्सा अधीक्षक एवं लैब टेक्नीशियन के द्वारा कोविड-19 की जांच के कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। इसकी शिकायत होने पर डीएम ने सीएमओ को वहां जाने निर्देश दिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रघुवीरपुरी में समस्त व्यवस्थाओं की स्वयं जाकर निगरानी करें। इसकी रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर दें। जो भी लापरवाही सामने आए उसके आधार पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed