फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest held on road and electricity problems

Aligarh News: बदतर सड़क व अघोषित बिजली कटौती, भारतीय किसान सेना ने किया प्रदर्शन

Thu, 27 Jun 2024 06:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Thu, 27 Jun 2024 06:59 AM IST
सार

20 साल से तेहरा से गोपी गांव का मार्ग बदतर हालत में है। साथ ही बिजली की अघोषित कटौती और छुट्टा गोवंश की समस्या से ग्रामीण परिशान हैं। इन समस्याओं को लेकर भारतीय किसान सेना के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Protest held on road and electricity problems
विरोध प्रदर्शन करते भारतीय किसान सेना के कार्यकर्ता - फोटो : स्वयं

विस्तार

सड़क और बिजली की समस्या पर 26 जून को भारतीय किसान सेना के कार्यकर्ताओं ने तेहरा मोड़ पर धरना-प्रदर्शन किया। दोपहर दो बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक यह धरना-प्रदर्शन चलता रहा। इस दौरान कासगंज-अलीगढ़ मार्ग पर जाम लगाने की भी संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोशिश की लेकिन पुलिस ने समझाकर जाम नहीं लगाने दिया।

विज्ञापन


भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवनीत पवार ने कहा कि 20 साल से तेहरा से गोपी गांव का मार्ग बदतर हालत में है। दशकों से ग्रामीण विधायक, सांसद सहित अधिकारियों से इस सड़क को बनवाने की मांग करते आ रहे हैं। कहा कि तीन दिन के अंदर सड़क निर्माण पर निर्णय नहीं लिया जाता तो संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। साथ ही बिजली की अघोषित कटौती और छुट्टा गोवंश की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने नायब तहसीलदार कोल व गंगीरी इंस्पेक्टर को ज्ञापन दिया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, अनिल यादव, तारा रानी, पूर्व प्रधान राकेश यादव, पूर्व प्रधान राजशेखर सेंगर, छत्रपाल सिंह लोधी, मो. शमी, मो. आरिफ खां, राहुल, गौरव कुमार, आकिल खां, अर्पित कुमार, लोकेश कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed