फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest against indecency of regional sports officer of Aligarh

क्रीड़ा अधिकारी की अभद्रता का विरोध: खिलाड़ी मेडल लौटाने पहुंचे डीएम कार्यालय, जांच के आश्वासन पर माने

Sat, 28 Jun 2025 11:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 28 Jun 2025 11:31 AM IST
सार

20 जून को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राममिलन का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह खिलाड़ियों को गालियां देते और उन्हें स्टेडियम से बाहर धकेलते हुए दिखाई दे रहे थे। विरोध में खिलाड़ी अपने मेडल और सर्टिफिकेट जिलाधिकारी को वापस करने पहुंचे।

विज्ञापन
Protest against indecency of regional sports officer of Aligarh
प्रदर्शन करते खिलाड़ी व सामाजिक समता मंच के पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राममिलन द्वारा अभद्रता किए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर 27 जून को खिलाड़ी अपने मेडल वापस करने डीएम कार्यालय पहुंचे। उनके साथ सामाजिक समता मंच के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय का घेराव किया। डीएम ने सात दिन के भीतर मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद खिलाड़ी शांत हुए।

विज्ञापन


खिलाड़ियों के डीएम कार्यालय पहुंचने पर एसीएम द्वितीय दिग्विजय सिंह ने उनसे बात की और डीएम से मिलने का आग्रह किया। डीएम ने खिलाड़ियों की बातें ध्यान से सुनीं और उनसे मेडल वापस न करने का अनुरोध किया। मंच के अध्यक्ष बलदेव चौधरी सीटू ने बताया कि 20 जून को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राममिलन का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह खिलाड़ियों को गालियां देते और उन्हें स्टेडियम से बाहर धकेलते हुए दिखाई दे रहे थे। इस मामले में सात दिन बाद भी कोई कार्रवाई न होने से खिलाड़ियों में भारी रोष था।
विज्ञापन


खिलाड़ी अपने मेडल और सर्टिफिकेट जिलाधिकारी को वापस करने आए थे, क्योंकि जिस तरह से अधिकारी उन्हें अपमानित कर रहे हैं, उससे उनका मनोबल टूट गया है। उन्होंने क्रीड़ा अधिकारी पर अन्य आरोप भी लगाए। खिलाड़ी हेमंत चौधरी ने कहा कि वे बहुत परेशान होकर अपने मेडल और सर्टिफिकेट डीएम को देने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो सभी खिलाड़ी अपने मेडल और सर्टिफिकेट वापस कर खेलना छोड़ देंगे। इस दौरान अजय तोमर, शिवम शर्मा, आयुष कुमार, संजय चौधरी, ललित कुमार, निशांत यादव, दीपक, मनोज, सूरज, प्रशांत, प्रिंस आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed