{"_id":"5e4af71c8ebc3ecefc02eac6","slug":"protest-against-caa-aligarh-news-ali226965181","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सुुप्रीम’ फैसला न आने से प्रदर्शनकारियों को राहत, पुलिस-प्रशासन असमंजस में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सुुप्रीम’ फैसला न आने से प्रदर्शनकारियों को राहत, पुलिस-प्रशासन असमंजस में
शाहजमाल ईदगाह पर सीएए के विरोध में धरने पर बैठीं महिलाएं।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
सीएए और एनआरसी के विरोध में शाहजमाल ईदगाह के सामने जारी धरना-प्रदर्शन के 20 वें दिन यानी सोमवार को प्रदर्शनकारियों की निगाह सुप्रीम कोर्ट में हुई शाहीन बाग प्रकरण की सुनवाई पर टिकी रही। धरना हटाने के संबंध में सीधे तौर पर फैसला न आने से प्रदर्शनकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, पुलिस-प्रशासन असमंजस में है। चर्चा है कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से वार्ता के लिए मध्यस्थता टीम तो बना दी गई है। मगर, शाहजमाल में प्रदर्शनकारियों को कौन समझाएगा, क्योंकि स्थानीय स्तर पर वार्ता के तमाम प्रयास पहले ही विफल हो चुके हैं।
विज्ञापन
इधर, धरना प्रदर्शन का 20वां दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से गुजरा। हालांकि पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा भीड़ अधिक रही। महिलाओं ने सड़क पर नमाज पढ़ी। नमाज के बाद शाम को दुआ भी हुई। एएमयू छात्राओं की ओर से भीड़ में जोश भरकर नारेबाजी कराने का प्रयास किया गया। शाम करीब सात बजे महिलाओं ने नारेबाजी भी की। पुलिस भी महिलाओं की सुरक्षा में तैनात रही। प्रदर्शनकारियों को हटाने में नाकाम रहे अधिकारियों ने अब शाहजमाल के धरना प्रदर्शन को शाहीन बाग पर छोड़ दिया है। अधिकारियों का मानना है कि जिस दिन शाहीन बाग को लेकर कोई निर्णय होगा, शाहजमाल का धरना खुद ब खुद ही खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।